DniNews.Live

डग्गामार वाहनों पर ट्रैफिक पुलिस की मिलीभगत का आरोप:बदायूं में बस ऑपरेटर्स ने SSP से की शिकायत, कार्रवाई की मांग की

बदायूं में डग्गामार वाहनों के अवैध संचालन को लेकर जिला बस ऑपरेटर्स सोसायटी ने ट्रैफिक पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। ऑपरेटर्स का कहना है कि पुलिस की कथित मिलीभगत से भामाशाह और पुलिस लाइन चौराहों पर अवैध स्टैंड चल रहे हैं। सोसायटी के अध्यक्ष ओमकार सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में बताया गया कि कई वाहन बिना वैध परमिट या सीमित परमिट के बावजूद निर्धारित रूट से बाहर चल रहे हैं। ये वाहन भामाशाह चौराहा और पुलिस लाइन चौराहे से उसावां, उसैत, इस्लामनगर, बिल्सी और सहसवान तक सवारियां ढो रहे हैं। यातायात हो रहा है प्रभावित बस ऑपरेटर्स का आरोप है कि इन अवैध गतिविधियों के कारण उन्हें लगातार आर्थिक नुकसान हो रहा है। चौराहों पर ट्रैफिक पुलिस की मौजूदगी के बावजूद कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही। जिससे यातायात व्यवस्था भी प्रभावित हो रही है और जाम की समस्या बढ़ रही है। बैठक के बाद सोसायटी के पदाधिकारियों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) से मुलाकात कर एक प्रार्थना पत्र सौंपा। उन्होंने अवैध स्टैंड हटाने और डग्गामार वाहनों के संचालन पर तत्काल रोक लगाने की मांग की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच कर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है। बस ऑपरेटर्स ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *