DniNews.Live

आगरा में दरोगा पत्नी बोली पति ने दिया जहर:एसएन मेडिकल कॉलेज में चल रहा इलाज, पीड़िता ने थाना न्यू आगरा में दर्ज कराई शिकायत

थाना न्यू आगरा में तैनात दरोगा ने अपनी पत्नी को जहर दे दिया, और उसे छोड़ कर भाग गया। इससे महिला की हालत गंभीर हो गई। पड़ोसियों ने महिला को गंभीर हालात में हॉस्पिटल पहुंचाया। सूचना पर पहुंचे परिजन मरीज को इलाज के लिए मथुरा ले गए। जहां से डॉक्टरों ने महिला को इलाज के लिए आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जहां महिला का इलाज चल रहा है। ये आरोप पीड़ित महिला मीनाक्षी ने अपने दरोगा पति लोकेश पर लगाए है। महिला ने पति दरोगा लोकेश कि शिकायत थाना न्यू आगरा में दर्ज कराई है। जहां वो तैनात है। पीड़ित मीनाक्षी ने कहा-पति ने दिया जहर, अन्य महिलाओं के साथ है अवैध संबंध पीड़ित महिला ने बताया- पति दिन में करीब 3 बजे घर खाना खाने के लिए आए थे। मेने उन्हें खाना दे दिया। उन्होंने खाना खाने के बाद घर पर बात की, और कुछ देर बाद फोन काट दिया। इसके बाद मेरे पास आए और बोले मेने जो बोला था तुमने जवाब नहीं दिया। मेने कहा कि क्या जवाब नहीं दिया, तो बोले कि मेने तुमसे एक फ्लैट और फॉर्च्यूनर गाड़ी के लिए बोला था। मेने कहा-मेरे पिता ने शादी में एक करोड़ खर्च किया है, और अभी शादी को दो साल हुए है। हमारे पास इतने पैसे नहीं हैं हम तुम्हे फ्लैट और गाड़ी दे सके। इसके बाद उन्होंने मारपीट शुरू कर दी, और जहर दे दिया। मेरी तबियत खराब होता देख पति घर से भाग गया। पड़ोसियों ने मुझे हॉस्पिटल पहुंचाया। घर वालों ने पुलिस कमिश्नर और थाने में फोन किया। लेकिन पुलिस ने मुझे हॉस्पिटल ले जाने की जगह डराया और धमकाया। थाना प्रभारी योगेश ने मुझसे कहा-क्यों इसके पीछे पड़ी हैं, क्या इसकी नौकरी खायेगी। बोले,बैसे भी ये पुलिस में इसका तुम कुछ कर नहीं पाओगे। मेरे पति के अन्य महिला के साथ भी संबंध है। इसने मुझे उसके लिए मारने की कोशिश की। दो साल से ये उत्पीड़न करता आ रहा है। मेरी शादी 21 अप्रेल 2021 हुई थी मेरा एक 6 महीने का बच्चा है। लोकेश का भाई भी यहीं पास में रहता है, जो पति के जाने के बाद पीछे से आ कर मुझसे छेड़छाड़ करता है। जब मेने उसकी शिकायत पति से की तो उन्होंने मुझे ही मारा। मीनाक्षी की मां बोली-दहेज के लिए बेटी को मारने की कोशिश पीड़िता मीनाक्षी की मां ने बताया-फरीदाबाद के थाना छायंसा के वल्लभगढ़ क्षेत्र के गांव चांदपुर निवासी मीनाक्षी की शादी दो साल पहले बदायूं के रामपुर निवासी लोकेश भाटी से हुई थी। लोकेश थाना न्यू आगरा में तैनात हैं। दोनों लॉयर्स कालोनी में किराये के मकान में रह रहे हैं। दामाद लोकेश भाटी को दहेज में स्कार्पियो कार दी थी, लेकिन वह फॉर्च्यूनर की मांग कर रहा था। मांग पूरी नहीं होने पर तलाक देने की धमकी दे रहा था। लोकेश के अन्य लड़कियो के साथ अफेयर हैं। आए दिन बेटी के साथ मारपीट करता हैं। जब जहर दे दिया तो हमने थाने में इसकी शिकायत की। लेकिन बर्दी का रोप दिखा कर हमें डराया जा रहा है, और धमकाया जा रहा है। शादी के बाद ही अतिरिक्त दहेज की माँग कर रहा हैं। 21 अप्रेल 2021में शादी हुई थी,6 महीने का बच्चा है। कार्रवाई की जगह पुलिस हमें डरा-धमका रही है। मेरी लड़की को जान से मारने की कोशिश की गई है। दरोगा लोकेश ने बताया कि ड्यूटी से देरी से आने पर मामूली कहासुनी के बाद पत्नी ने कोई पदार्थ खा लिया था। जानकारी मिलते ही अस्पताल में भर्ती कराया। दहेज उत्पीड़न के आरोप गलत हैं।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *