DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

गोरखपुर में 11वीं के छात्र की गोली मारकर हत्या:दिनदहाड़े कॉलेज में घुसकर हमलावरों ने चलाई गोलियां, 3 दिन पहले हुआ था विवाद

गोरखपुर के पिपराइच थाना क्षेत्र में कोआपरेटिव इंटर कॉलेज के 11वीं के छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई। शुक्रवार दोपहर में इसके बाद कॉलेज में अफरातफरी का माहौल हो गया। घटना को अंजाम देकर आरोपी भाग निकले। बताया जा रहा है कि तीन दिन पहले गांव के एक लड़के से छात्र का विवाद हुआ था। इसके बाद बदला लेने के लिए इस घटना को अंजाम दिया गया है। युवक की पहचान पिपराइच के गढ़वा गांव के 17 साल के सुधीर भारती के रूप में हुई है। पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल कर रही है। जानकारी के मुताबिक, सुधीर दोपहर करीब 1:30 बजे कोआपरेटिव इंटर कॉलेज के मैदान में अपने दोस्तों के साथ खड़ा था। तभी 3 युवक आए और गोलियां चलाने लगे। गले और अन्य जगहों पर गोलियां लगी। सुधीर वहीं पर खून से लथपथ हालत में गिर गया। घटना के बाद हमलावर असलहा लहराते हुए भाग निकले। पिपराइच पुलिस के मुताबिक, हमलावरों की पहचान कर ली गई है। पुलिस टीम गिरफ्तारी के लिए लग गई है। खबर अपडेट की जा रही है…


https://ift.tt/Tz6ako9

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *