DniNews.Live

अमेठी में तीन मोबाइल लुटेरे गिरफ्तार:लूट का फोन और वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद, युवक से की थी लूट

अमेठी पुलिस ने मोबाइल लूट के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से लूटा गया एक मोबाइल फोन और वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल बरामद हुई है। पुलिस ने तीनों बदमाशों को जेल भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है। यह मामला इन्हौना थाना क्षेत्र के दुलहिन मजरे आजादपुर गांव का है। यहां एक दिन पहले बाइक सवार बदमाशों ने एक युवक से मोबाइल फोन छीन लिया था और फरार हो गए थे। पुलिस ने फोन बरामद किया घटना के बाद पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू की। आज दोपहर मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने इन तीनों शातिर लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार लुटेरों की पहचान कुलदीप पुत्र सुखराज (निवासी बाबा गोसाई का मठ, शिवरतनगंज), शिवा पुत्र देवतादीन (निवासी पिंडारा, शिवरतनगंज) और अमन पुत्र राकेश (निवासी खरगुल, शिवरतनगंज) के रूप में हुई है। इनके कब्जे से लूटा गया मोटोरोला मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद हुई है। गिरफ्तार करने वाली टीम में थाना प्रभारी विवेक सिंह और उनकी टीम शामिल रही।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *