हापुड़ के गढ़ कोतवाली क्षेत्र स्थित ब्रजघाट-पलवाड़ा रोड पर एक आश्रम में उस समय सनसनी फैल गई, जब एक साधु का शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ पाया गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी। बृजघाट निवासी 60 वर्षीय हेमदेव पलवाड़ा मोड़ स्थित आश्रम में रहकर साधु जीवन व्यतीत कर रहे थे। सोमवार को उनके कमरे में शव संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी पर लटका देखा गया, जिसके बाद तत्काल पुलिस को सूचित किया गया। सूचना मिलने पर गढ़ कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर नीचे उतारा। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ की। प्रारंभिक जांच में यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि, पुलिस अन्य सभी पहलुओं को भी ध्यान में रखते हुए गहनता से जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, ताकि मौत के सही कारणों का पता लगाया जा सके। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगी। सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि मामले की गहनता से पड़ताल जारी है और सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम आने पर मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।

Leave a Reply