DniNews.Live

बागपत में सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते चार गिरफ्तार:पुलिस ने 6770 रुपये नकद और ताश के पत्ते बरामद किए

बागपत पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 6770 रुपये नकद और ताश के पत्ते बरामद किए हैं। कोतवाली बागपत पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। उप निरीक्षक शिव कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस टीम को सूचना मिली थी कि कुछ लोग सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर चार आरोपियों को रंगे हाथों जुआ खेलते हुए पकड़ा। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान पुराना कस्बा बागपत निवासी भीम, नीरज, अकरम और साजिद के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके पास से 52 ताश के पत्ते, एक डायरी और 6770 रुपये नकद बरामद किए। बरामद सामान को कब्जे में लेकर आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इस कार्रवाई में उप निरीक्षक सनुज कुमार, हेड कांस्टेबल संदीप दहिया और शोकेंद्र सिंह, कांस्टेबल कोमल सिंह और सचिन कुमार की टीम शामिल रही। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने और अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे। पुलिस की इस कार्रवाई से जुआ खेलने वालों में हड़कंप मच गया है। स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस पहल की सराहना की है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *