DniNews.Live

गोरखपुर में गैस किल्लत पर कांग्रेस का हल्ला बोल:कालाबाजारी का लगाया आरोप, जिलाध्यक्ष बोले- कार्रवाई नहीं हुई तो होगा आंदोलन

गोरखपुर में घरेलू गैस सिलेंडर की कमी के खिलाफ सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश कुमार तिवारी के गैस सिलिन्डर में कालाबाजारी का आरोप लगाया। पार्टी ने कार्यकर्ताओं ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर समस्या के समाधान की मांग की। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि पिछले कई दिनों से जिले के अलग-अलग इलाकों में गैस सिलेंडर समय पर नहीं मिल रहे हैं। गैस एजेंसियों पर लोगों की लंबी-लंबी कतारें लग रही हैं। जिससे आम जनता को काफी परेशानी हो रही है। जिलाध्यक्ष राजेश कुमार तिवारी ने यह भी आरोप लगाया कि- कई जगहों से यह शिकायत भी सामने आई है कि सिलेंडर निर्धारित कीमत से ज्यादा दाम पर बेचे जा रहे है। यानी खुलेआम कालाबाजारी हो रही है। इस स्थिति का सबसे ज्यादा असर गरीब, मजदूर और मध्यमवर्गीय परिवारों पर पड़ रहा है। घरों में खाना बनाने में दिक्कत हो रही है और खासकर महिलाओं को अधिक परेशानी झेलनी पड़ रही है। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने यह भी बताया कि जिले के कई पेट्रोल पंपों पर भी भीड़ बढ़ गई है। लोगों को घंटों लाइन में खड़ा रहना पड़ रहा है, जिससे रोजमर्रा का कामकाज प्रभावित हो रहा है। जिलाध्यक्ष राजेश कुमार तिवारी ने कहा कि रसोई गैस लोगों की बुनियादी जरूरत है, लेकिन प्रशासन इस समस्या को गंभीरता से नहीं ले रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर जल्द ही हालात नहीं सुधरे तो कांग्रेस पार्टी आम जनता के साथ सड़कों पर उतरकर बड़ा आंदोलन करेगी। कांग्रेस कमेटी ने प्रशासन से मांग की है कि:
उपजिलाधिकारी सदर ने प्रतिनिधिमंडल को भरोसा दिलाया कि इस समस्या को गंभीरता से लिया जाएगा और संबंधित अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए जाएंगे।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *