DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

‘स्कूलों में पढ़ाई जाएगी साहबजादों के शहादत की सच्चाई’:वीर बाल दिवस पर गुरुद्वारा पहुंचे गिरिराज सिंह, गुरुवाणी सुनी, अरदास किया; AAP-कांग्रेस को घेरा

बेगूसराय में गुरु गोविंद सिंह के पुत्रों के शहादत की याद में वीर बाल दिवस पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह गुरुद्वारा पहुंचे। यहां गुरुवाणी सुनी, अरदास किया और गुरु गोविंद सिंह के साहबजादों से प्रेरणा लेने की अपील की। गिरिराज सिंह ने गुरुद्वारा का जायजा और व्यवस्था के संबंध में भी जानकारी ली। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आम आदमी पार्टी हो या इंडी गठबंधन का तथाकथित कोई भी पार्टी। यह देश में माहौल बनाते हैं। ऐसा माहौल बनाने का काम करते हैं कि लगता है यह भारत के वासी नहीं हैं। बाहरी हैं, दूसरे देश के लोगों की तरह व्यवहार करते हैं। यही आम आदमी पार्टी जब सत्ता में थी तो दिल्ली में एयर क्वालिटी खराब होता था तो दूसरे राज्यों पर ठीकरा फोड़ते थे। पंजाब में उनकी सरकार है, अब उनकी जुबान बंद हो गई है। क्रिसमस के दिन इन्होंने जो काम किया है, वह बहुत गलत है। आम आदमी पार्टी के तीन नेता सांता क्लॉज का रूप बनाए और बेहोश हो गए। यह किसी के धर्म को अपमानित करने का काम किया। देश में माहौल खराब करने का काम किया, इसलिए इनके ऊपर कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए, कानून ने अपना काम किया है। छोटे से बालक ने धर्म परिवर्तन नहीं किया वीर बाल दिवस मनाने को लेकर कांग्रेस पर तंज कसते हुए गिरिराज सिंह ने कहा कि वह बाल दिवस 14 नंबर को मानते थे, शायद वो नेहरू का जन्मदिन था। लेकिन नरेंद्र मोदी ने ऐसी शुरुआत की है कि 26 दिसंबर को हम वीर बाल दिवस मानते हैं। अभी गुरुद्वारा आए हैं। गुरु गोविंद सिंह केवल सिख के दसवें गुरु नहीं थे, बल्कि बिहार के गौरव थे। हम गौरवशाली हैं कि बिहार में उनका जन्म हुआ और उनके चार पुत्रों में गुरु गोविंद सिंह का संस्कार था। जिन्होंने मुगलों से लड़ने के लिए ऐसे वीर बाल को जन्म दिया था। साहबजादे फतेह सिंह और जोरावर सिंह ने इस्लाम नहीं स्वीकारा, मुगलों का दबाव स्वीकारा और अपनी जान दे दी। दीवाल में चुनवा दिए गए। लेकिन छोटे से बालक ने धर्म परिवर्तन नहीं किया। उस दिन को आज हम वीर बाल दिवस के रूप में मनाते हैं। आगे हम लोग इसे स्कूलों में ले जाने का काम करेंगे। लोगों को साहबजादे के शहादत से रूबरू कराएंगे। बताएंगे कि उन्होंने शहादत क्यों दी है, इस शहादत से हिंदू समाज को प्रेरणा लेने की जरूरत है। उनसे देश में लोगों को प्रेरणा मिले, यह काम हम लोग करेंगे।


https://ift.tt/scpX0uk

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *