बिहार विधानसभा चुनाव के बाद चिराग पासवान अब असम और बंगाल में चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं। पार्टी में फूट के सवाल पर उपेंद्र कुशवाहा ने चुप्पी साध ली है। बेटे को मंत्री बनाए जाने के बाद से उनके 3 विधायक नाराज चल रहे हैं। जानिए बिहार की सियासत से जुड़ी खबरें…. बंगाल और असम में चुनाव लड़ेगी चिराग की पार्टी चिराग पासवान ने खगड़िया सांसद राजेश वर्मा को पश्चिम बंगाल और असम में लोजपा रामविलास का विधानसभा चुनाव प्रभारी नियुक्त किया है। चिराग दोनों राज्यों के चुनाव में अपने प्रत्याशी उतारने की तैयारी में हैं। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की नजर अब पश्चिम बंगाल और असम में होने वाले विधानसभा चुनाव पर है। राजनीतिक गलियारों में ऐसी चर्चा है कि लोजपा-रामविलास इन दोनों राज्यों में कुछ सीटों पर अपने उम्मीदवार उतार सकती है। इसे लेकर चिराग पासवान ने दोनों राज्यों में अपनी पार्टी के प्रभारी की भी नियुक्ति भी कर दी है। पश्चिम बंगाल और असम विधानसभा चुनाव की जिम्मेदारी खगड़िया के सांसद राजेश वर्मा को दी गई है। लोजपा (रामविलास) के प्रधान महासचिव अब्दुल खालिक ने इससे संबंधित पत्र जारी किया है। यह कहा गया है कि यह नियुक्ति संगठन को नई ऊर्जा प्रदान करेगी। वही लोजपा-आर के पश्चिम बंगाल और असम के चुनाव प्रभारी बनाए जाने पर राजेश वर्मा ने चिराग पासवान का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि वह उनके मार्गदर्शन में संगठन को और अधिक सशक्त करने तथा पार्टी के बेहतर प्रदर्शन को सुनिश्चित करने हेतु प्रतिबद्ध रहेंगे। पार्टी में टूट पर उपेंद्र कुशवाहा ने साधी चुप्पी RLM सुप्रीमो उपेंद्र कुशवाहा ने पार्टी में टूट को लेकर सवाल पर चुप्पी साध लिया। उन्होंने उल्टे पत्रकारों से कहा कि ‘आपके पास कोई मुद्दा ही नहीं है, कोई सवाल ही नहीं है। ये कोई सवाल थोड़े है। कोई सवाल हो तो न जवाब देंगे। सो, उठ के चले आए हैं।’ माना जा रहा है कि इन दिनों उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश को मंत्री बनाए जाने के बाद से 3 विधायक नाराज हैं। तीनों विधायक BJP के कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन से मिलने गए, लेकिन उपेंद्र कुशवाहा के लिट्टी चोखा भोज में नहीं पहुंचे। इससे कई तरह के राजनीतिक कयास लगाए जा रहे हैं। बिहार की सियासत से जुड़ी खबरों के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
https://ift.tt/3RmlpLn
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply