DniNews.Live

सीतापुर पुलिस ने किशोरी का कब्र से निकलवाया शव:पोस्टमार्टम रिपोर्ट खोलेगी राज, प्रेमी पर आरोप; केस दर्ज

सीतापुर के रामकोट थाना क्षेत्र में किशोरी की आत्महत्या का मामला अब नया मोड़ ले चुका है। मजिस्ट्रेट के आदेश पर पुलिस ने कब्र से शव निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 28 फरवरी को किशोरी दामिनी द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया था। घटना के बाद मृतका की मां अनीता पत्नी शिवपाल ने बिना पुलिस को सूचना दिए ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया था।
इसके बात की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। चूंकि शव का अंतिम संस्कार पहले ही कर दिया गया था, इसलिए साक्ष्य जुटाने में दिक्कत आ रही थी। ऐसे में पुलिस ने जिला मजिस्ट्रेट से शव को कब्र से निकलवाने की अनुमति मांगी। डीएम के आदेश के बाद सोमवार को मजिस्ट्रेट और पुलिस टीम की मौजूदगी में कब्र खुदवाकर शव बाहर निकाला गया। इस दौरान मौके पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए, ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो। प्रभारी निरीक्षक पीयूष सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद और संबंधित पक्षों के बयान के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच निष्पक्ष तरीके से की जा रही है और जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी आधार पर आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *