मुजफ्फरपुर जिले में ठंड और कोहरे का प्रकोप जारी है। शहर के साथ-साथ ग्रामीण इलाकों में भी ठंड का असर देखने को मिल रहा है। शुक्रवार सुबह जिले के अधिकांश हिस्सों में घना कोहरा छाया रहा। विजिबिलिटी 20-30 मीटर तक पहुंच गई। पछिया हवा के चलते कनकनी बढ़ गई है। शहर की सड़कों के साथ एनएच और ग्रामीण संपर्क मार्गों पर भी वाहन धीमी रफ्तार से चलते नजर आए। मीनापुर, गायघाट, कुढ़नी, सकरा, सरैया, मोतीपुर, कांटी और औराई प्रखंड में घने कोहरे से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। ठंड से बचने के लिए लोग अलाव तापते दिखे। सावधानी बरतने की अपील खेतों में काम करने वाले किसानों और मजूदरों को भी परेशानी झेलनी पड़ रही है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 से 48 घंटों तक जिले के सभी प्रखंडों में सुबह के समय कोहरा छाए रहने की संभावना है। तापमान में हल्की गिरावट रह सकती है, जबकि दोपहर में हल्की धूप निकलने से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। लोगों को कोहरे के दौरान सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है। दक्षिण-पूर्व भागों के कुछ स्थानों पर घना कोहरा मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, अगले पांच दिन तक ऐसा ही मौसम रहेगा। राज्य के उत्तर, दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण-पूर्व भागों के कुछ स्थानों पर घना कुहासा और बाकी हिस्सों के कुछ स्थानों पर घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। कोल्ड डे जैसी स्थिति राज्य के उत्तर-मध्य और दक्षिण-पूर्व भागों के कुछ स्थानों पर होने की संभावना है।
https://ift.tt/BjuwlOo
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply