DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

गोरखपुर एयरपोर्ट पर स्पाइसजेट की मुंबई फ्लाइट कैंसिल:इंडिगो की उड़ानें घंटों देरी से हुई रवाना, दिनभर परेशान रहे यात्री

गोरखपुर एयरपोर्ट पर खराब मौसम के कारण गुरुवार को उड़ान व्यवस्था दिनभर प्रभावित रही। सुबह से शाम तक फ्लाइटों के समय में लगातार बदलाव होता रहा। सबसे ज्यादा असर मुंबई रूट पर देखने को मिला, जहां स्पाइसजेट की आने और जाने वाली दोनों फ्लाइटें कैंसिल कर दी गईं। वहीं इंडिगो की मुंबई, कोलकाता और दिल्ली रूट की उड़ानें कैंसिल तो नहीं हुईं, लेकिन 1 से 2 घंटे से ज्यादा देरी से संचालित होती रहीं। आने वाली फ्लाइटें देरी से पहुंचीं खराब मौसम का असर सबसे पहले आगमन उड़ानों पर पड़ा। इंडिगो की मुंबई-गोरखपुर फ्लाइट अपने निर्धारित समय 3:20 बजे के बजाय 1 घंटा 19 मिनट की देरी से शाम 4:39 बजे एयरपोर्ट पहुंची। इसी तरह इंडिगो की कोलकाता-गोरखपुर फ्लाइट तय समय 3:30 बजे की जगह 1 घंटा 15 मिनट लेट होकर 4:45 बजे पहुंच सकी। वहीं स्पाइसजेट की मुंबई-गोरखपुर फ्लाइट, जो शाम 6:15 बजे पहुंचने वाली थी, खराब मौसम के कारण पूरी तरह कैंसिल कर दी गई। प्रस्थान उड़ानों पर भी पड़ा मौसम का असर प्रस्थान करने वाली उड़ानों की स्थिति भी बेहतर नहीं रही। इंडिगो की गोरखपुर-कोलकाता फ्लाइट निर्धारित समय 3:50 बजे के बजाय 1 घंटा 49 मिनट की देरी से 5:39 बजे रवाना हुई। गोरखपुर-मुंबई इंडिगो फ्लाइट 4:00 बजे की जगह 2 घंटे 5 मिनट लेट होकर 6:05 बजे उड़ी। इसी तरह गोरखपुर-दिल्ली इंडिगो फ्लाइट 4:40 बजे के बजाय 1 घंटा 10 मिनट देरी से 5:50 बजे रवाना हो सकी। इसके अलावा स्पाइसजेट की गोरखपुर-मुंबई 6:50 बजे जाने वाली फ्लाइट भी कैंसिल कर दी गई। स्पाइसजेट के यात्रियों की बढ़ी मुश्किल मुंबई रूट की दोनों स्पाइसजेट फ्लाइट कैंसिल होने से यात्रियों को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ा। कैंसलेशन की सूचना मिलते ही एयरपोर्ट पर स्पाइसजेट काउंटर के पास यात्रियों की लंबी कतार लग गई। कई यात्री घंटों तक वहीं खड़े रहकर रिफंड, री-बुकिंग और वैकल्पिक फ्लाइट की जानकारी लेते नजर आए। कुछ यात्रियों की आगे की कनेक्टिंग यात्रा भी प्रभावित हुई।


https://ift.tt/dl6Fhqk

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *