DniNews.Live

बागपत में दो शराब तस्कर गिरफ्तार:चेकिंग के दौरान 46 पाउच अवैध शराब बरामद

बागपत पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। चेकिंग अभियान के दौरान दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है, जिनके पास से 46 पाउच अवैध देशी शराब बरामद हुई। कोतवाली बागपत पुलिस द्वारा चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के तहत संदिग्ध गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही थी। इसी क्रम में दो संदिग्ध व्यक्तियों को रोका गया। कोतवाली प्रभारी बृजेश कुमार ने बताया कि पूछताछ और तलाशी के दौरान उनके पास से यूपी मार्का की 46 पाउच अवैध देशी शराब मिली। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सतपाल निवासी पावला और मृत्युंजय निवासी गुफा वाले मंदिर के निकट के रूप में हुई है। पुलिस जांच में सामने आया कि दोनों आरोपी अवैध शराब की तस्करी में संलिप्त थे और स्थानीय स्तर पर इसकी आपूर्ति करते थे। बरामद शराब को जब्त कर दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार को रोकने के लिए सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। ऐसे अपराधियों पर नकेल कसने के लिए लगातार चेकिंग अभियान जारी रहेगा।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *