DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

गयाजी में डबल मर्डर,वार्ड सदस्य पत्नी और पति की हत्या:धारदार हथियार से मर्डर, फसल की रखवाली के लिए खेत पर सोने गए थे

गयाजी के शेरघाटी देर रात अपराधियों में वार्ड सदस्य पत्नी और पति की हत्या कर दी। गला रेतकर दोनों को मौत के घाट उतार दिया। फसल की रखवाली के लिए दोनों बधार में झोपड़ी में सो रहे थे। मृतका केशरी देवी(48) वार्ड नंबर 1 से वार्ड सदस्य थी। पति का नाम प्रदीप यादव(57) है। एक साथ पति-पत्नी की हत्या से गांव से लेकर पंचायत तक भय और आक्रोश का माहौल है। घटना चांपि गांव की है। मामले का खुलासा शुक्रवार सुबह हुआ। पुत्र रवि कुमार ने बताया कि सुबह अपने पिता को कई बार फोन किया, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुआ। अनहोनी की आशंका पर बधार की ओर गया। वहां पहुंचते ही होश उड़ गए। खेत के पास उसके माता-पिता के शव पड़े थे। दोनों का गला रेता गया था। यह सीन देखकर जोर-जोर से चिल्लाने लगा। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। धारदार हथियार से हत्या की गई ग्रामीणों ने तत्काल शेरघाटी थाना को सूचना दी। खबर मिलते ही थानाध्यक्ष मोहन कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी किया है। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच में हत्या की वारदात को बेहद नृशंस बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार, दोनों की हत्या धारदार हथियार से की गई है। वारदात को सुनियोजित तरीके से अंजाम दिए जाने की आशंका है। थानाध्यक्ष मोहन कुमार ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए डॉग स्क्वायड और स्पेशल टीम को लगाया गया है। तकनीकी साक्ष्य भी खंगाले जा रहे हैं। गांव और आसपास के इलाकों में संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। कारण स्पष्ट नहीं, जांच में जुटी पुलिस हत्या के पीछे के कारणों का फिलहाल स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस आपसी रंजिश, भूमि विवाद और अन्य बिंदुओं पर जांच कर रही है। केशरी देवी के वार्ड सदस्य होने के कारण पंचायत स्तर पर भी कई एंगल खंगाले जा रहे हैं। वारदात के बाद से चांपि गांव में सन्नाटा पसरा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।


https://ift.tt/uf7i8k3

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *