DniNews.Live

अंबेडकरनगर में तमसा नदी की विशेष सफाई:’गंगा स्वच्छता पखवाड़ा’ के तहत नागरिकों ने लिया संरक्षण का संकल्प

अंबेडकरनगर में ऐतिहासिक तमसा नदी के संरक्षण हेतु एक विशेष सफाई अभियान चलाया गया। ‘गंगा स्वच्छता पखवाड़ा 2026’ के तहत आयोजित इस अभियान में नदी को स्वच्छ और निर्मल बनाने का संकल्प लिया गया। नगरपालिका प्रशासन और स्थानीय समाजसेवी संस्थाओं ने मिलकर नदी के तटों और जल की सफाई के लिए प्रयास किए। सोमवार को यह अभियान नगरपालिका प्रभारी विशाल सारस्वत के नेतृत्व में आयोजित हुआ। इसमें परम फाउंडेशन पंख, युवान और आरम्भ जैसी संस्थाओं के सदस्यों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। नीरज अमन, नंदू, अंशु, धीरेंद्र पाण्डेय, शशांक और अंकित सहित कई स्वयंसेवकों ने सामूहिक श्रमदान किया।अभियान के दौरान नदी तट से प्लास्टिक कचरा, पुराने वस्त्र और अन्य गंदगी हटाई गई। स्वयंसेवकों ने सफाई कार्य के साथ-साथ उपस्थित लोगों को नदियों के महत्व के प्रति जागरूक भी किया। 3 तस्वीरें देखिए… इस अवसर पर वक्ताओं ने बताया कि इस मुहिम का मुख्य उद्देश्य केवल प्रतीकात्मक सफाई करना नहीं था। इसका लक्ष्य जनमानस में जीवनदायिनी नदियों के प्रति सम्मान और नैतिक जिम्मेदारी का भाव जगाना है। उन्होंने जोर दिया कि तमसा नदी संस्कृति और इतिहास का अभिन्न हिस्सा है, जिसे प्रदूषण मुक्त रखना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। अभियान के समापन पर, सभी उपस्थित सदस्यों और नागरिकों ने संकल्प लिया कि वे न तो स्वयं नदियों में कचरा डालेंगे और न ही दूसरों को ऐसा करने देंगे। इस दौरान ‘स्वच्छ भारत-स्वस्थ भारत’ और ‘नदी संरक्षण’ जैसे नारों से नदी तट गूंज उठा।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *