आजमगढ़ से सपा सांसद धर्मेंद्र यादव ने लोकसभा में सत्र के दौरान वित्त मंत्री से सवाल करते हुए कहा कि क्या आप इस बात पर कायम हैं कि प्रधानमंत्री की साख रुपए के साथ गिर रही है। जब रुपये की वैल्यू 60 डॉलर के स्थान पर आज 94-95 डॉलर हो गयी है तब यह बात स्पष्ट होनी चाहिए। क्योंकि चुनाव जीतने के लिए आपकी बात कुछ और होती है। नीतियां बनाने के लिए बातें दूसरी हो जाती हैं। दिन-रात सरकार के लोग भाषण देते हैं कि हमारी अर्थव्यवस्था दो गुनी हो गई है अर्थव्यवस्था विश्व में दो नंबर पर और चार नंबर पर आ गई है।
अर्थव्यवस्था के लिए जब वित्त मंत्री जवाब देती हैं तो कुछ देशों की करेंसी से तुलना रुपये से की जाती है। उदाहरण के तौर पर दक्षिण कोरियाई करेंसी “वन”
थाई करेंसी “बात” तथा फिलिपींस की करेंसी “पेसो” से रुपये की तुलना की जाती है। मैं पूछना चाहता हूं कि वह दिन कब आएगा जब हमारे देश का मुकाबला डॉलर से होगा पाउंड से होगा यूरो से होगा। जिस तरह से चौथी अर्थव्यवस्था की बात आप करते हैं विकसित देशों से आगे हम कब बढ़ेंगे। लगातार उठाते रहे हैं सवाल
आजमगढ़ से सपा सांसद धर्मेंद्र यादव द्वारा लोकसभा सत्र में सवाल उठाए जाने का यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पूर्व भी लगातार केंद्र सरकार की नीतियों को लेकर सदन में सवाल उठाए हैं। इसके साथ ही आजमगढ़ के विकास के साथ-साथ आजमगढ़ को दी जाने वाली योजनाओं और समस्याओं को लेकर भी सवाल उठाए हैं।

Leave a Reply