DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

अलीगढ़ में घना कोहरा:15 मीटर हुई विजिबिलिटी, रेंगते रहे वाहन; ठंड ने बढ़ाई कंपकंपी

अलीगढ़ में शुक्रवार सुबह घना कोहरो छा गया। हालात ऐसे रहे कि सड़कों पर विजिबिलिटी घटकर महज 15 मीटर रह गई। हाईवे हो या शहर की मुख्य सड़कें, हर तरफ वाहन रेंगते नजर आए। हेडलाइट और फॉग लैंप के सहारे चालक आगे का रास्ता टटोलते दिखे। सुबह के समय स्कूल जाने वाले बच्चे सर्दी और कोहरे से अधिक प्रभावित दिख रहे हैं। तापमान और ठंड का असर मौसम विभाग के अनुसार, कोहरे के साथ ठंडी हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी। अलीगढ़ में न्यूनतम तापमान करीब 7 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 16–17 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया। नमी का स्तर अधिक होने से ठंड ज्यादा चुभन वाली महसूस हुई। सुबह-शाम अलावों के आसपास लोगों की भीड़ दिखी। यातायात पर सीधा असर घने कोहरे के कारण जीटी रोड, अकराबाद रोड, रामघाट रोड और खैर-सोमना मार्ग पर ट्रैफिक की रफ्तार बेहद धीमी रही। कई स्थानों पर हल्की टक्कर की सूचनाएं भी मिलीं। ट्रैफिक पुलिस ने फॉग लैंप के उपयोग, धीमी गति और सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील की। ट्रेनों की रफ्तार भी थमी कोहरे का असर रेल परिचालन पर भी पड़ा। सुबह के स्लॉट में आने-जाने वाली कई ट्रेनें देरी से पहुंचीं। पूर्वा एक्सप्रेस करीब 2 घंटे, कालका मेल 1.5 घंटे लेट रही। वहीं, महाकौशल एक्सप्रेस 2 से 3 घंटे तक प्रभावित हुई। इनके अलावा अलीगढ़–दिल्ली पैसेंजर भी 30–45 मिनट की देरी से चली। कोहरे में टहलने से बचें सीएमओ डॉ. नीरज त्यागी का कहना है कि कोहरे और ठंड में हृदय रोगियों को सुबह टहलने से बचना चाहिए। ठंडी हवा हृदय पर अतिरिक्त दबाव डाल सकती है। घर के अंदर ही हल्के व्यायाम करना या डॉक्टर की सलाह से दिन के गर्म समय में टहलना बेहतर है। इससे हृदय गति और रक्तचाप नियंत्रित रहता है।


https://ift.tt/gkXqUy4

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *