लखनऊ में आज कुहासे की बारिश हुई। घना कोहरा छाया रहा। कई इलाकों में विजिबिलिटी शून्य रही। 13 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बर्फीली हवाएं चलीं। मौसम विभाग का अनुमान है कि आज लखनऊ का अधिकतम तापमान 19 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री के आसपास रहेगा। अगले 3 दिन घने से भी अधिक कोहरा पड़ेगा। गुरुवार रात करीब 9 बजे से ही विजिबिलिटी शून्य रही। अधिकतम तापमान 21.2 डिग्री रहा। यह सामान्य तापमान से 0.9 डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 9 डिग्री रहा। यह सामान्य तापमान से 1.2 डिग्री अधिक रहा। अधिकतम आर्द्रता 95 फीसदी और न्यूनतम आर्द्रता 48 फीसदी दर्ज किया गया। लखनऊ में मौसम की 5 तस्वीरें… 3 दिन कोहरे का यलो अलर्ट मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि आने वाले 3 दिनों तक लखनऊ में घने से भी ज्यादा कोहरा रहेगा। इसके लिए यलो अलर्ट भी जारी किया गया है। मौसम विभाग का कहना है कि सड़क पर आवाजाही करने या फिर घर से बाहर निकलने पर जरूरी सावधानी बरतें।
https://ift.tt/ODv5cgH
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply