DniNews.Live

हरदोई में आंगनवाड़ी सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र मिले:88 नए आंगनवाड़ी केंद्रों का लोकार्पण, जिला पंचायत अध्यक्ष ने बांटे पत्र

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम के क्रम में हरदोई में भी आंगनवाड़ी सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। इस दौरान जिले में 88 नए आंगनवाड़ी केंद्रों का लोकार्पण भी हुआ। स्वामी विवेकानंद सभागार हरदोई में आयोजित कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती प्रेमावती ने नवनियुक्त आंगनवाड़ी सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे। इन 88 नव-निर्मित आंगनवाड़ी केंद्रों के लोकार्पण से जिले में बाल विकास सेवाओं को मजबूती मिलेगी। इस अवसर पर जिलाधिकारी अनुनय झा, मुख्य विकास अधिकारी सान्या छाबड़ा, जिला कार्यक्रम अधिकारी रामेंद्र कुमार सिंह और विधायक प्रतिनिधि रजनीश त्रिपाठी सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे। वक्ताओं ने कहा कि आंगनवाड़ी केंद्रों के सुदृढ़ीकरण से बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य और प्रारंभिक शिक्षा में सुधार होगा। नवनियुक्त सहायिकाओं ने अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा से करने का संकल्प लिया। अधिकारियों ने बताया कि सरकार द्वारा प्रदान की जा रही सुविधाओं से आंगनवाड़ी सेवाओं में पारदर्शिता और गुणवत्ता बढ़ेगी, जिससे समाज के कमजोर वर्गों को सीधा लाभ मिलेगा।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *