कानपुर में बीते कई दिनों से सर्दी और कोहरे का प्रकोप जारी है। देर रात से सड़कों पर छा रहा घना कोहरा सुबह होते-होते विजिबिलिटी को शून्य कर रहा है। सुबह की बात करें तो वाहन सवारों को गाड़ी चलाने में परेशानी का सामना करना पड़ा। पिछले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस गिरा, जिससे गलन बढ़ी। सीएसए का न्यूनतम तापमान 6.4°C दर्ज किया गया। जो कि सामान्य से 2.7 डिग्री कम है। मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि उत्तर पश्चिमी हवाएं कानपुर मंडल व गंगा के मैदानी भागों में अपना असर दिखा रही हैं। जिससे रात का तापमान गिर रहा है। अगले 48 घंटे में 2 से 3°C तक तापमान गिरेगा और कोहरा भी बना रहेगा। दोपहर में बर्फीली हवाओं की गति बढ़ेगी जो कि दिन में ठंडक बढ़ाएगी। साथ ही धूप भी निकलेगी। इसके बाद एक नया पश्चिमी विक्षोप आएगा, जिससे तापमान बढ़ेगा। इसके बाद एक एंटी साइक्लोन बन रहा है, जिसके कारण बादलों की आवाजाही रह सकती है। वंदे भारत, राजधानी और तेजस लेट
कोहरे के चलते ट्रेनों के लेट होना लगातार जारी है। गुरुवार को 35 ट्रेन तय समय से घंटों देरी से कानपुर सेंट्रल पहुंची। नई दिल्ली से बनारस जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस (22416) 09.39 घंटे, बनारस से चलकर अगरतला जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस (20175) 1.25 घंटे देरी से आई। नई दिल्ली से लखनऊ जाने वाली तेजस एक्सप्रेस (82502) 4.36 घंटे लेट रही। नई दिल्ली से हावड़ा जाने वाली कोलकाता राजधानी (12302) 4.14 घंटे, नई दिल्ली से सियालदह जाने वाली सियालद राजधानी (12341) 5.10 घंटे देरी से कानपुर सेंट्रल आई। ———————–
ये खबर भी पढ़ें…
जरूरत की खबर- मौसम बदलने पर बीमार क्यों पड़ते हैं?:बढ़ता इन 11 बीमारियों का रिस्क, बचाव के लिए फॉलो करें ये 12 हेल्थ टिप्स मौसम का बदलाव प्रकृति का एक सुंदर हिस्सा है, लेकिन कई बार यह हमारी सेहत के लिए चुनौतीपूर्ण हो जाता है। जैसे-जैसे मौसम गर्मी से बरसात या बरसात से ठंड की ओर शिफ्ट होता है, कुछ लोग सर्दी-जुकाम, बुखार या एलर्जी की चपेट में आ जाते हैं। क्या आपने कभी सोचा कि आखिर ऐसा क्यों होता है। पढ़िए पूरी खबर
https://ift.tt/QROfzVX
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply