DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

कोहरे की चादर में लिपटा गोरखपुर:गलन ने बढ़ाई कंपकंपी, 8 डिग्री तक गिरा पारा, 2 फ्लाइटें रद्द, लगभग 15 ट्रेनें लेट

गोरखपुर में शुक्रवार की सुबह शहर घने कोहरे की सफेद चादर में पूरी तरह ढका नजर आया, जिससे विजिबिलिटी बेहद कम रही। कोहरे के साथ चली बर्फीली हवाओं ने गलन बढ़ा दी है, जिससे लोग घरों में दुबकने को मजबूर हो गए। सड़कों पर थमी रफ्तार, हेडलाइट के सहारे वाहन सुबह के वक्त कोहरा इतना घना था कि चंद मीटर की दूरी पर भी देख पाना मुश्किल हो रहा था। इसका सीधा असर यातायात पर पड़ा। नेशनल हाईवे से लेकर शहर की मुख्य सड़कों तक वाहनों की रफ्तार बेहद धीमी रही। वाहन चालक हेडलाइट और फॉग लाइट जलाकर रेंगते हुए नजर आए। कोहरे के साथ गलन बढ़ने से दोपहिया वाहन चालकों को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ा। 8 डिग्री तक पहुंचा न्यूनतम तापमान
मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, शुक्रवार को गोरखपुर का न्यूनतम तापमान गिरकर लगभग 8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जो सामान्य से कम है। वहीं, दिन का अधिकतम तापमान भी 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। ठंडी हवाओं के कारण दिन में भी धूप बेअसर साबित हो रही है, जिससे ‘डे-कोल्ड’ जैसी स्थिति बनी हुई है। आगे और बढ़ेगी ठिठुरन मौसम विशेषज्ञों का अनुमान है कि आने वाले दिनों में कोहरा और घना होगा। हिमालयी क्षेत्रों से आ रही सर्द हवाओं के कारण न्यूनतम तापमान में और गिरावट आने की संभावना है। विभाग ने चेतावनी जारी की है कि सुबह और देर रात गलन का असर ज्यादा रहेगा। घंटों देर से हुई उड़ान, कई फ्लाइटें रद्द
खराब मौसम के चलते गुरुवार को गोरखपुर एयरपोर्ट पर पूरे दिन उड़ान व्यवस्था चरमराई रही और यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सबसे ज्यादा असर मुंबई रूट पर पड़ा, जहां स्पाइसजेट की मुंबई से गोरखपुर आने वाली शाम 6:15 बजे की फ्लाइट और गोरखपुर से मुंबई जाने वाली 6:50 बजे की फ्लाइट दोनों ही खराब मौसम के कारण रद्द कर दी गईं। जिससे बड़ी संख्या में यात्रियों की यात्रा योजना बिगड़ गई। वहीं इंडिगो की उड़ानें रद्द नहीं हुईं, लेकिन वे घंटों देरी से संचालित हुईं। इंडिगो की मुंबई-गोरखपुर फ्लाइट तय समय 3:20 बजे की जगह 1 घंटा 19 मिनट देर से 4:39 बजे पहुंची, जबकि कोलकाता-गोरखपुर फ्लाइट 3:30 बजे के बजाय 1 घंटा 15 मिनट देरी से 4:45 बजे आई। प्रस्थान उड़ानों में गोरखपुर-कोलकाता फ्लाइट 3:50 बजे की जगह 1 घंटा 49 मिनट देर से 5:39 बजे रवाना हुई। गोरखपुर-मुंबई फ्लाइट 4:00 बजे के बजाय 2 घंटे 5 मिनट देरी से 6:05 बजे गई और गोरखपुर-दिल्ली फ्लाइट 4:40 बजे की जगह 1 घंटा 10 मिनट लेट होकर 5:50 बजे रवाना हो सकी। स्पाइसजेट की दोनों फ्लाइटें अचानक रद्द होने के बाद एयरपोर्ट पर उनके काउंटर के पास यात्रियों की लंबी कतार लग गई, कई यात्रियों को रद्दीकरण की जानकारी देर से मिली और वैकल्पिक टिकट या रिफंड को लेकर उन्हें घंटों इंतजार करना पड़ा, जिससे दिनभर टर्मिनल पर भीड़ और असहज स्थिति बनी रही। लगभग 15 ट्रेनें देरी से पहुंची
खराब मौसम का असर ट्रेनों के समय पर भी देखा गया। 12556 गोरखधाम एक्सप्रेस छह घंटे 45 मिनट, 15274 सत्याग्रह एक्सप्रेस लगभग दो घंट. 15566 वैशाली एक्सप्रेस पांच घंटे 44 मिनट, 15212 अमृतसर दरभंगा लगभग तीन घंटे, 19038 अवध एक्सप्रेस लगभग तीन घंटे, 06529 बंगलुरू-गोमती नगर स्पेशल 11 घंटे एक मिनट. चंपारण सत्याग्रह दो घंटे 51 मिनट, 12512 राप्तीसागर एक्सप्रेस दो घंटे 43 मिनट देरी से पहुंची। इसके साथ ही लगभग 15 ट्रेनें देरी से पहुंची।


https://ift.tt/nfr7c3F

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *