इटावा में शुक्रवार को मौसम ने अचानक करवट ले ली। रात से ही जिले भर में घना कोहरा छाया रहा, जिससे आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ। कोहरे के कारण सड़क और रेल यातायात पर असर पड़ा, जबकि ठंड भी बढ़ गई। न्यूनतम तापमान गिरकर सात डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। इसके ठीक एक दिन पहले गुरुवार को दिनभर धूप निकली थी और मौसम साफ रहा था। लेकिन रात होते ही घना कोहरा छाना शुरू हो गया। शुक्रवार की सुबह कोहरा इतना घना था कि कई इलाकों में कुछ ही मीटर की दूरी पर दिखना मुश्किल हो गया। नेशनल हाईवे और प्रमुख सड़कों पर वाहन बहुत धीमी गति से चलते नजर आए। सुबह साढ़े सात बजे तक कोहरे के कारण अंधेरा छाया रहा। कोहरे की वजह से वाहन चालकों को हेडलाइट जलाकर सफर करना पड़ा। यात्रियों को काफी देर तक परेशान होना पड़ा। रेल यातायात पर भी कोहरे का असर दिखाई दिया। कुछ ट्रेनों के अपने निर्धारित समय से देरी से चलने की सूचना मिली। वहीं बसों और अन्य सार्वजनिक वाहनों की रफ्तार भी कम रही। ठंड और कोहरे के चलते सुबह के समय बाजारों में चहल पहल कम दिखाई दी और लोग घरों में ही दुबके रहे।
मौसम में आए इस बदलाव से ठिठुरन बढ़ गई है। गुरुवार को जहां दिन में धूप निकलने से लोगों को राहत मिली थी, वहीं शुक्रवार को कोहरे और सर्द हवा ने ठंड का अहसास बढ़ा दिया। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक कोहरे का असर बना रह सकता है और तापमान में और गिरावट होने की संभावना है, जिससे ठंड और बढ़ सकती है।
https://ift.tt/OhG74HB
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply