DniNews.Live

थाने में फांसी लगाकर महिला कांस्टेबल का सुसाइड अटेम्प्ट:गंभीर हालत में हरियाणा रेफर; पति भी उसी थाने में तैनात हैं

शामली में एक महिला कांस्टेबल ने सरकारी क्वार्टर में फांसी लगाकर जान देने की कोशिश की। आसपास रहने वाले पुलिसकर्मियों ने उन्हें नीचे उतारा और अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने बताया की महिला के गले की हड्‌डी टूट गई है और उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही है। महिला कांस्टेबल और उनके पति दोनों आदर्श मंडी थाना में तैनात हैं। फिलहाल महिला की गंभीर हालत के चलते हरियाणा रेफर किया गया है। पुलिस पति के बयान दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है।
के आदर्श मंडी थाना परिसर में ड्यूटी पर तैनात महिला कांस्टेबल ने फांसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। आनन-फानन में पुलिसकर्मियों ने उसे नीचे उतारकर अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए हरियाणा रेफर कर दिया गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है, जबकि घटना के पीछे की वजह अभी साफ नहीं हो पाई है। घटना की सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने बिना देर किए एक महिला कांस्टेबल की मदद से घायल महिला को कैराना रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच के बाद बताया कि मामला आत्महत्या के प्रयास का प्रतीत होता है। डॉक्टरों के अनुसार गर्दन की हड्डी टूट गई है सांस लेने में भी दिक्कत हो रही है। हालत नाजुक, सांस लेने में दिक्कत घटना सोमवार सुबह करीब 8:30 बजे की बताई जा रही है। आदर्श मंडी थाने में तैनात महिला कांस्टेबल रेखा ने थाने परिसर में ही फांसी लगाकर जान देने की कोशिश की। अचानक हुई इस घटना से थाना परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। साथी पुलिसकर्मियों ने तुरंत स्थिति संभाली और उसे बचाने का प्रयास किया। डॉक्टरों के अनुसार महिला कांस्टेबल की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है। उसे सांस लेने में काफी परेशानी हो रही थी, जिसके चलते प्राथमिक उपचार के बाद इलाज के लिए हरियाणा रेफर कर दिया गया। अस्पताल सूत्रों के मुताबिक, उसकी स्थिति अभी भी चिंताजनक है। रेखा सिंह की 8 साल पहले कुशपाल सिंह से शादी हुई थी। उनका बड़ा बेटा सात साल का है और छोटा 4 साल का है। पति कुशपाल सिंह में थाना मंडी में ही सिपाही के पद पर तैनात हैं। रेखा करीब 2 साल 5 महीनों से इसी थानां में तैनात हैं। जबकि पति करीब 6 महीने पहले कांधला थानां से पोस्टिंग होकर आए हैं। वही इस बारे में पीड़ित महिला कांस्टेबल के पति कुशल पाल का कहना है कि यह कपड़े सुखाने गई थी और गले में रस्सी फंस गई थी जिस कारण यह हादसा हो गया।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *