DniNews.Live

आजमगढ़ में 25000 का इनामी गैंगस्टर गिरफ्तार:गोवध जैसे संगठित अपराध में था शामिल, तलाश में जुटी हुई थी पुलिस

आजमगढ़ जिले के फूलपुर थाने की पुलिस ने गोवध के मामले में फरार चल रहे 25000 के इनामी गैंगस्टर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की लंबे समय से पुलिस को तलाश थी। जिले के एसएसपी डॉक्टर अनिल कुमार ने आरोपी पर ₹25000 का इनाम घोषित किया था। इसी क्रम में आरोपी की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही थी। फूलपुर थाने की पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी नहर पुलिया के पास है इस सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी की घेराबंदी करते हुए हिरासत में ले लिया। आरोपी की तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से तमंचा और कारतूस भी बरामद हुआ है। गिरोह बनाकर करता था अपराध
इस बारे में फूलपुर के क्षेत्राधिकारी किरण पाल सिंह ने बताया कि आरोपी सलीम गिरोह बनाकर अपराध की घटनाओं को अंजाम देता था। आरोपी के विरुद्ध पांच गंभीर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। जिले के पुलिस ने लगातार जिले में अपराधियों के विरुद्ध अभियान चलाया हुआ है। इस अभियान के तहत जिले में गो तस्करी करने वाले आरोपियों को लगातार गिरफ्तार किया जा चुका है। इसी क्रम में रविवार को तीन अपराधियों को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया था।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *