DniNews.Live

गलगोटिया यूनिवर्सिटी की दो छात्राएं आपस में भिड़ी:पुलिस बोलीं- VIDEO की जांच कराएंगे, वजह का नहीं चला पता

ग्रेटर नोएडा के दनकौर कोतवाली क्षेत्र स्थित गलगोटिया यूनिवर्सिटी की दो छात्राओं के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। किसी बात को लेकर शुरू हुई कहासुनी हाथापाई में बदल गई। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों छात्राएं आपस में भिड़ रही हैं। आसपास मौजूद अन्य छात्र इस घटना का वीडियो बनाते नजर आए, जबकि कुछ छात्रों ने बीच-बचाव का प्रयास भी किया। हालांकि, छात्राएं शांत नहीं हुईं और लगातार एक-दूसरे पर हमला करती रहीं। बताया जा रहा है कि यह विवाद किसी व्यक्तिगत बात को लेकर शुरू हुआ था, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हो पाई है। मामले की जानकारी मिलने के बाद दनकौर पुलिस ने भी संज्ञान लिया है। अधिकारियों का कहना है कि वीडियो की सत्यता की जांच की जा रही है और संबंधित छात्राओं की पहचान कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *