DniNews.Live

संतलाल का हाता में सीवर लाइन डलवाने की मांग:पार्षद संग नगर-आयुक्त से मिले क्षेत्रीय लोग, कमेटी बनाकर जांच का मिला आश्वासन

शहर के संतलाल का हाता में सीवर लाइन न होने की समस्या को लेकर सोमवार को क्षेत्रीय महिलाएं नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय से मिली। वार्ड 37 अशोक नगर के पार्षद पवन गुप्ता के साथ पहुंचे क्षेत्रीय लोगों ने नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपा। क्षेत्रीय लोगों ने हाता में सीवर लाइन डलवाने की मांग की। नगर आयुक्त में कमेटी बनाकर जांच कराने की बात कही है।
पार्षद पवन गुप्ता ने कहा कि आजादी के बाद से हमारे क्षेत्र के संतलाल का हाता में सीवर लाइन नहीं डाली गई है। ऐसे में महिलाओं व क्षेत्रीय लोगों को शौचालय आदि में जाना पड़ता है, जिससे उनको कई तरह की परेशानियां होती है। मेरे साथ में क्षेत्र की महिलाएं व क्षेत्रीय लोग आए थे। नगर आयुक्त ने आश्वासन दिया है कि सीवर लाइन पड़ेगी। हमारी ओर से नगर आयुक्त को कोर्ट के आदेश भी दिखाए गए हैं, जिसमें बस्ती को मलिन बस्ती घोषित किया गया है।
मामले में नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय बताया कि संतलाल का हाता के लोग सीवर लाइन डलवाने की मांग को लेकर मिलने आए थे। मामले में कमेटी बनाकर जांच करवाई जाएगी। इसके बाद सीवर लाइन डलवाने पर फैसला होगा।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *