लखनऊ सदर कैंट के हाता रामदास स्थित शिवश्याम मंदिर परिसर में श्रीमद्भागवत कथा चल रही है। कथाव्यास आचार्य विष्णु शरण भारद्वाज ने भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव की कथा सुनाई। कथा के दौरान श्रीकृष्ण जन्म की लीला का मनोहारी प्रसंग प्रस्तुत किए गए, जिसे सुनकर उपस्थित भक्तों ने जयकारों के साथ उत्सव मनाया। आचार्य विष्णु शरण भारद्वाज ने भगवान के अवतार के प्रयोजन के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि प्रभु का अवतार केवल असुरों के संहार के लिए नहीं होता, बल्कि भक्त समुदाय को अपनी लीलाओं के माध्यम से आनंद और प्रेम प्रदान करना भी इसका मुख्य उद्देश्य है। नाम आश्रय वालों की रक्षा भगवान करते हैं आचार्य ने कहा कि भक्तों की पुकार पर प्रभु धरा पर अवतरित होकर उनकी रक्षा करते हैं। उन्होंने सनातन धर्म का मूल संदेश बताते हुए कहा कि भगवान के नाम का आश्रय लेने वाले जीव की रक्षा स्वयं ईश्वर करते हैं। कथा के दौरान आचार्य भारद्वाज ने अजामिल उपाख्यान का उल्लेख कर नाम स्मरण की महिमा समझाई। उन्होंने गजेंद्र मोक्ष की कथा के माध्यम से सच्ची भक्ति और पूर्ण समर्पण से भगवान की कृपा प्राप्त होने का संदेश दिया। इसके साथ ही, राम अवतार की संक्षिप्त कथा का वर्णन कर मर्यादा, त्याग और धर्म के आदर्शों को समझाया गया। कथा का समापन आरती एवं भजन-कीर्तन के साथ हुआ, जिसमें भक्तों ने आध्यात्मिक आनंद की अनुभूति की।
https://ift.tt/zmrl7GO
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply