DniNews.Live

जौनपुर के राजू ने UPPCS में 11वीं रैंक हासिल की:दिल्ली विश्वविद्यालय से की है पढ़ाई, पिता एजेंसी में करते हैं काम

जौनपुर के डोभी क्षेत्र स्थित खुज्झी गांव निवासी राजू मोदनवाल ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPCS) परीक्षा में प्रदेश भर में 11वीं रैंक हासिल की है। राजू सूरज मोदनवाल के पुत्र हैं। उनकी इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।राजू ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा बजरंग नगर के सुमित्र शिक्षा संस्थान से पूरी की। उन्होंने वर्ष 2015 में इसी संस्थान से हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की पढ़ाई की। इसके उपरांत, उन्होंने वर्ष 2019 में दिल्ली विश्वविद्यालय के हंसराज कॉलेज से हिंदी विषय में स्नातक की डिग्री प्राप्त की। घर पर लगी बधाई देने वालों की भीड़ राजू के पिता केराकत में कोका-कोला कोल्ड ड्रिंक की एजेंसी का संचालन करते हैं। उनके परिवार में एक बड़ी बहन भी हैं, जिनका विवाह हो चुका है। राजू की सफलता की खबर फैलते ही उनके घर पर बधाई देने वालों का तांता लग गया। राजेंद्र प्रसाद सिंह, अभय सिंह, मोहन सिंह, सुरेंद्र यादव और मोहम्मद हामिद शाह सहित बाजार के कई प्रमुख लोगों ने इस अवसर पर अपनी प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने इसे पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का क्षण बताया।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *