DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

जन्मदिन मनाकर लौट रहे 2 भाई समेत 3 की मौत:एक दोस्त की हालत गंभीर, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई बाइक

सोनभद्र में गुरुवार शाम जन्मदिन मनाकर लौट रहे बाइक सवार ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गए। जिसमें दो भाई समेत तीन युवकों की मौत हो गई। वहीं एक युवक की हालत गंभीर बनी हुई है।युवक अपने छोटे भाई मनीष का जन्मदिन मनाने के लिए धंधरौल बांध गए हुए थे। वहीं जन्मदिन मनाने के बाद 4 दोस्त एक ही बाइक से शाम 6 बजे घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में अकछोर पेट्रोल पंप के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गए। मामला राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र का है। अब पढ़िए पूरा मामला… जानकारी के अनुसार सरकारी अस्पताल राजगढ़ मिर्जापुर के रहने वाले मनीष शर्मा (20) और रवि शर्मा (20) सगे भाई थे। जबकि शुभम शर्मा (21) अविनाश शर्मा (19) दोस्त थे। गुरुवार को मनीष का जन्मदिन था। वह अपने बड़े भाई रवि और दो दोस्तों के साथ एक ही पल्सर बाइक से जन्मदिन मनाने के लिए रामपुर बरकोनिया थाना क्षेत्र के धंधरौल बांध गए थे। जन्मदिन मनाने के बाद शाम करीब 6 बजे 4 युवक एक बाइस से वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान अकछोर पेट्रोल पंप के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर आगे चल रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से जा टकराई। जिससे 4 युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चारों को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज अस्पताल सोनभद्र ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने मनीष शर्मा, रवि शर्मा और शुभम शर्मा को मृत घोषित कर दिया। वहीं अविनाश शर्मा को गंभीर हालत में प्राथमिक इलाज के बाद ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया गया। परिजनों के अनुसार, बड़ा भाई रवि बाहर काम करता था। जबकि छोटा भाई मनीष पढ़ाई कर रहा था। दोनों की एक साथ मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। सीओ सिटी रणधीर मिश्रा ने बताया- बाइक सवार 4 व्यक्ति नई बाजार से राबर्ट्सगंज की ओर जा रहे थे। पेट्रोल पंप के पास उनकी बाइक आगे चल रही ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से जा घुसी। जिससे चारों व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पुलिस वाहन से जिला अस्पताल लाया गया। जहां डाक्टरों ने 3 युवकों को मृत घोषित कर दिया। वहीं एक को ट्रामा सेंटर रेफर किया गया। मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है। ————————————— ये भी पढ़ें…. लखनऊ में दो बहनों ने डॉग के लिए सुसाइड किया:एक महीने से बीमार था; मरते-मरते मां से बोलीं- उसे भगाना नहीं, दवा कराना लखनऊ से एक हैरान वाली खबर सामने आई है। यहां 24 और 22 साल की दो सगी बहनों ने अपने पालतू डॉग के लिए जान दे दी। डॉग 1 महीने से बीमार है। उसकी लगातार दवा चल रही थी, लेकिन कुछ सुधार नहीं हो रहा था। दोनों बहनों का अपने डॉग से काफी भावनात्मक लगाव था। पिता भी कई महीने से बीमार हैं। इससे दोनों बहनें डिप्रेशन में थी। पढ़ें पूरी खबर…


https://ift.tt/fEGdXDj

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *