DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

चचेरी बहन से प्यार, चाचा ने करा दी हत्या:20 लाख की दी सुपारी, दो बेटे सहित चार गिरफ्तार; तीन आरोपी फरार

बिजनौर में चाचा ने सुपारी देकर भतीजे की हत्या करा दी। युवक अपनी चचेरी बहन से प्यार करता था। दोनों का मिलना परिवार को पसंद नहीं था। चाचा ने उसे कई बार समझाया। पुलिस में शिकायत भी की। जब इसके बाद भी नहीं माना तो अपनी बेटी का पीछा छुड़वाने के लिए दिल्ली के एक तांत्रिक से संपर्क किया। उससे ताबीज बनवाई। ताबीज पहनने के बाद भी दोनों एक-दूसरे से मिलते रहे। अंत में चाचा ने तांत्रिक से 20 लाख रुपए में भतीजे की मौत का सौदा किया। तांत्रिक ने इंस्टाग्राम पर लड़की के नाम से फर्जी ID बनाई। उसे अपने जाल में फंसाकर मिलने के लिए बुलाया। फिर अपने साथियों के साथ मिलकर उसका गला घोंट दिया। इसके बाद लाश और बाइक को हाईवे पर फेंक कर उसे एक्सीडेंट का रूप देकर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने चाचा और उसके 2 बेटों सहित 4 को गिरफ्तार किया है। वहीं, 3 आरोपी अभी भी फरार हैं। मामला किरतपुर थाना क्षेत्र का है। पूरी पढ़िए पूरी घटना… अहमद खेल मोहल्ले में समीर (25) का घर है। समीर के घर से 100 मीटर की दूरी पर उसके चाचा रफीक रहते हैं। रफीक ठेकेदार है। वो दिल्ली, गाजियाबाद, बिजनौर और किरतपुर सहित कई जगह बिल्डिंग बनाने का काम करते हैं। उनकी एक बेटी और दो बेटे राहत और रफत हैं। समीर का चाचा के घर आना-जाना था। समीर की नजदीकियां अपने चाचा रफीक की बेटी से बढ़ गईं। दोनों के बीच लव अफेयर चलने लगा। समीर नशे का आदी था। इसलिए रफीक और उसके परिवार वाले उसे पसंद नहीं करते थे। 2 साल से दोनों का लव अफेयर रफीक की आंखों में खटक रहा था। 8 महीने पहले रफीक ने सीलमपुर दिल्ली के तांत्रिक जैनुल पुत्र नफीस से संपर्क किया। बेटी समीर से दूर हो जाए, इसके लिए ताबीज बनवाई। ताबीज लाकर रफीक ने बेटी की बांह पर बांध दी। एक महीने तक रफीक ने इंतजार किया, लेकिन ताबीज का कोई असर नहीं हुआ। रफीक फिर जैनुल से मिला। दोनों ने समीर को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया। इसके लिए जैनुल ने रफीक से 20 लाख रुपए मांगे। उसने तीन लाख नगद और 2 लाख रुपए बैंक के माध्यम से तांत्रिक जैनुल को दिए। इंस्टाग्राम पर लड़की बनकर फंसाया
जैनुल ने इंस्टाग्राम पर लड़की के नाम से एक फर्जी आईडी बनाई। समीर को रिक्वेस्ट भेजा। इसके बाद उससे बातचीत शुरू कर दी। महीने तक उससे बात करता रहा। धीरे-धीरे उसे अपने भरोसे में लिया। 20 दिसंबर की रात को समीर को मैसेज करके नजीबाबाद बुलाया। यहां आरोपी तांत्रिक जैनुल ने अपने साथी अरशद, आरिफ और सलीम के साथ मिलकर मफलर से समीर का गला घोट दिया। मुख्य आरोपी अरशद पुलिस की गिरफ्त में
21 दिसंबर को नजीबाबाद में समीर का शव मिला। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई। वहीं समीर के गले पर चोट के निशान भी मिले। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी। 25 दिसंबर को पुलिस ने पूरी घटना का खुलासा किया। पुलिस ने रफीक और उसके दोनों बेटे राहत और रफत को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी सिटी डॉ.कृष्ण गोपाल सिंह ने कहा- 21 दिसंबर को नजीबाबाद में मिले युवक के शव के मामले का आज खुलासा किया गया। मुख्य आरोपी अरशद सहित 4 को गिरफ्तार किया है। 3 अभी भी फरार हैं। सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस के माध्यम से घटना का खुलासा किया गया है।
————– यूपी में गर्लफ्रेंड की हत्याकर प्रेमी ने जान दी:प्रेमिका के सिर में गोली मारी, 30 मिनट बाद खुद फंदे पर लटका बागपत में प्रेमिका की हत्या करके प्रेमी ने जान दे दी। उसने प्रेमिका के सिर में गोली मारी। बुलेट कनपटी को चीरते हुए निकल गई। थोड़ी देर में उसकी मौत हो गई। यह देखकर प्रेमी भागकर घर पहुंचा। पकड़े जाने के डर से 30 मिनट बाद घर के आंगन में नीम के पेड़ पर फांसी लगा ली। पुलिस जांच में पता चला कि सतनाम और गुड्‌डन का 2 साल से अफेयर था। सतनाम आज सुबह घर से 50 मीटर दूर प्रेमिका के घर पहुंचा। दोनों के बीच किसी बात पर कहासुनी होने लगी। इसी दौरान सतनाम ने कमर से तमंचा निकाला और फायर कर दिया, फिर खुद सुसाइड कर लिया। पूरा मामला बड़ौत थाना क्षेत्र के बावली गांव का है। पढ़ें पूरी खबर…


https://ift.tt/87FMQGB

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *