खगड़िया में जदयू विधायक बबलू कुमार मंडल ने मानसी में वर्ष 2025-28 के सदस्यता अभियान की समीक्षा की। इस दौरान दर्जनों लोगों ने पार्टी की सक्रिय सदस्यता ग्रहण की। सदस्यता अभियान की अध्यक्षता मानसी जदयू प्रखंड अध्यक्ष राजनीति प्रसाद सिंह ने की। उपस्थित नए और पुराने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विधायक बबलू कुमार मंडल ने कहा कि खगड़िया जिले में जदयू सदस्यता अभियान शुरू हो गया है। उन्होंने खगड़िया के विकास का दावा करते हुए कहा कि जिस तरह लोगों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के हाथों को मजबूत किया है, उसी तरह उन्हें भी जनता के आशीर्वाद की आवश्यकता है। मंडल ने आगे कहा कि नीतीश सरकार सभी के विकास के लिए काम करती रही है और आगे भी करती रहेगी। उन्होंने मानसी के कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए आश्वासन दिया कि वे हमेशा उनके सुख-दुख में साथ खड़े रहेंगे। बबलू मंडल ने कार्यकर्ताओं से शुक्रवार को होने वाले जिलास्तरीय कार्यकर्ता आभार कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला जदयू उपाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह ने कहा कि मानसी सदस्यता अभियान में अव्वल रहेगा। इस अवसर पर जदयू जिला कार्यकारी अध्यक्ष राजकुमार फोगला, जिला उपाध्यक्ष विनय कुमार पटेल, सुशांत यादव, मदन मोहन सिंह और मानसी जदयू अध्यक्ष राजनीति प्रसाद सिंह ने भी अपने विचार रखे। प्रखंड अध्यक्ष राजनीति प्रसाद सिंह ने विधायक बबलू मंडल और जिला कार्यकारी अध्यक्ष राजकुमार फोगला को माला पहनाकर एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। मौके पर जदयू के पवन पासवान, पप्पू देव कुमार, प्रमोद ठाकुर, राजू कुमार, रणजीत कुमार सुमन, तपेन्द्र सिंह, घनश्याम रजक, कपिल देव सिंह, वीर सदा, आशीष कुमार, मिथलेश देवी, सुनीता देवी, रंग देवी, बाबरी देवी, हेमेंत कुमार, रणजीत यादव, मानसी नगर जदयू अध्यक्ष रौशन कुमार सहित दर्जनों अन्य लोग उपस्थित थे।
https://ift.tt/Tho3Lgw
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply