DniNews.Live

फर्रुखाबाद में शॉर्ट सर्किट से दुकान में आग:लाखों का सामान जलकर राख, फायर ब्रिगेड ने आग पर पाया काबू

फर्रुखाबाद के कोतवाली क्षेत्र में रविवार देर रात शॉर्ट सर्किट से एक दुकान में आग लग गई। घुमना तिराहे के पास स्थित इस दुकान में लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। यह दुकान मोहम्मद यासीन शमसी की थी, जो ‘पंजाब बुक स्टोर’ के नाम से संचालित होती थी। दुकान में कागज, कुरान, टोपी और इत्र का सामान रखा हुआ था। देर रात करीब 12:30 बजे आसपास के लोगों ने दुकान से धुआं उठता देखा और तुरंत इसकी सूचना दी। दुकान मालिक मोहम्मद यासीन शमसी ने बताया कि रविवार शाम करीब 6 बजे उनके भाई शानू शमसी दुकान बंद कर घर चले गए थे। रात लगभग 12:30 बजे उन्हें पड़ोसी दुकानदार का फोन आया कि उनकी दुकान में आग लग गई है। सूचना मिलते ही वे कानपुर से फर्रुखाबाद के लिए रवाना हुए। घटना की सूचना पर कोतवाली पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और फायर ब्रिगेड को बुलाया गया। हालांकि, जब तक फायर ब्रिगेड की टीम घटनास्थल पर पहुंचती, तब तक दुकान पूरी तरह जल चुकी थी। बाद में आग पर नियंत्रण पा लिया गया। दुकान मालिक मोहम्मद यासीन शमसी के अनुसार, आग से करीब एक लाख रुपये का सामान जलकर खाक हो गया है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *