सिटी रिपोर्टर| मोतिहारी लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के अवसर पर निर्बाध बिजली आपूर्ति होगी। विभाग ने उपभोक्ताओं को त्योहार के दौरान बेहतर सेवा देने के उद्देश्य से डिवीजन स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित किया है, जहां से बिजली आपूर्ति की लगातार निगरानी की जाएगी। मोतिहारी के विद्युत कार्यपालक अभियंता प्रदीप कुमार सुमन ने बताया कि पर्व के दौरान बिजली से संबंधित किसी भी समस्या या जानकारी के लिए उपभोक्ता कंट्रोल रूम के दूरभाष संख्या 9264456405 पर संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि सभी विद्युत शक्ति उपकेंद्रों पर जेई रैंक के पदाधिकारी मौजूद रहेंगे और घाट पर भी विद्युत कर्मियों की तैनाती की गई है। बताया कि छठ के दौरान बिजली की मांग बढ़ने के बावजूद आपूर्ति में कोई बाधा न हो, इसके लिए सभी ट्रांसफॉर्मर और लाइनों की सघन जांच और मरम्मत का कार्य पहले ही पूरा कर लिया गया है। छठ घाटों और आस-पास के क्षेत्रों में अतिरिक्त सतर्कता बरती जाएगी। घाट के उपर से गुजरे तार की घेराबंदी कराई गई है। रेल पोल वाले बिजली पोल पर प्लास्टिक लपेटा गया है। ताकि कही कोई खतरा न हो। सभी घाट पर मानव बल की तैनाती की जा रही है। कार्यपालक अभियंता ने लोगों से सुरक्षित तरीके से पर्व मनाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि छठ घाटों या आस-पास के क्षेत्रों में पटाखे जलाते समय विद्युत पोल, ट्रांसफॉर्मर और तारों से उचित दूरी बनाए रखें। इससे शॉर्ट सर्किट और दुर्घटनाओं की संभावना से बचा जा सकेगा। उन्होंने कहा कि विभाग की प्राथमिकता यह है कि पूरे जिले में छठ पर्व के दौरान निर्बाध विद्युत आपूर्ति बनी रहे और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। विभाग की इस सक्रिय तैयारी से यह तय है कि महापर्व छठ पूजा के दौरान मोतिहारी में बिजली की कोई किल्लत नहीं होगी और पूरा इलाका श्रद्धा की रोशनी से जगमगाएगा। सभी अधिकारियों को हमेशा ऑनलाइन रहने को कहा गया है। विद्युत कर्मी लगातार क्षेत्र भ्रमण करेंगे। कही से भी सूचना मिलने पर तत्काल कार्यवाही की जाएगी। सभी मानव बल को एक्टिव कर दिया गया है। इधर, अग्निशमन विभाग को भी एक्टिव मोड में रखा गया है। सभी कर्मियों को हमेशा तैयारी के साथ रहने को कहा गया है। ताकि आपात स्थिति आने पर वे लोग त्वरित कार्यवाही कर सके। सभी अधिकारियों को हमेशा ऑनलाइन रहने को कहा गया
https://ift.tt/XChyKvR
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply