DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

बिहार दिनभर, 15 बड़ी खबरें:उपेंद्र कुशवाहा की भोज से 3 विधायक गुल, बीजेपी नेता की हत्या, कोहरे में टकराई 5 गाड़ियां

नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर पटना से है। उपेंद्र कुशवाहा ने अपने आवास पर लिट्टी–चोखा भोज का आयोजन किया था, जिसमें उनके पार्टी के 3 विधायक शामिल नहीं हुए। समस्तीपुर में बीजेपी नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वहीं, सीएम नीतीश कुमार अचानक चिड़ियाघर पहुंच गए। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, बिहार दिनभर में क्या कुछ खास रहा… 1. उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में टूट, भोज में नहीं पहुंचे MLA उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में टूट होती दिख रही है। राष्ट्रीय लोक मोर्चा के तीन विधायक माधव आनंद, रामेश्वर महतो और आलोक सिंह उपेंद्र कुशवाहा के पटना स्थित आवास पर लिट्टी–चोखा भोज में शामिल नहीं हुए। तीनों विधायकों ने इस भोज में शामिल न होकर पटना में नितिन नबीन से मिलने पहुंच गए। बीजेपी के नए कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष के आवास पर बुधवार को ये मुलाकात हुई। वहीं, RLM ने कई नेताओं ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है और बीजेपी जॉइन करने वाले हैं। पूरी खबर पढ़ें 2. बीजेपी नेता की सरेआम गोली मारकर हत्या समस्तीपुर के खानपुर इलाके में बुधवार की शाम भाजपा बूथ अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या कर दी। बाइक सवार अपराधियों ने वारदात को अंजाम दिया और फरार हो गए। हत्या उस वक्त हुई, जब बीजेपी नेता अपने घर के बाहर टहल रहे थे। चार अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की, जिसमें भाजपा नेता को तीन से ज्यादा गोलियां लगी हैं। घटना समस्तीपुर के खानपुर थाने के शादीपुर घाट के पास की है। मृतक की पहचान 30 साल के रूपक कुमार के रूप में हुई है। पूरी खबर पढ़ें 3. मंत्री श्रेयसी सिंह की बॉल पर बोल्ड हुए डिप्टी CM सिन्हा पटना के मोइनुल हक स्टेडियम में डिप्टी सीएम विजय सिन्हा और मंत्री श्रेयसी सिंह गुरुवार को क्रिकेट खेलते नजर आए। विजय सिन्हा बैटिंग कर रहे थे, लेकिन वे श्रेयसी सिंह के पहले ओवर के आखिरी गेंद पर आउट हो गए। डिप्टी सीएम के आउट होने के बाद उनके समर्थक नो बॉल नो बॉल चिल्लाने लगे। दरअसल, मौका था भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी स्मृति महिला क्रिकेट चैंपियनशिप 2025 के फाइनल मुकाबले का, जिसमें डिजिटल इंडिया थंडर और जल जीवन स्ट्राइकर के बीच मुकाबला हुआ। मैच खत्म होने के बाद विजय सिन्हा और श्रेयसी सिंह खुद पिच पर उतर आए। पूरी खबर पढ़ें 4. सिपाही भर्ती के लिए दौड़ रहे 2 कैंडिडेट्स की हादसे में मौत रोहतास में गुरुवार सुबह पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे 2 छात्रों को हाईवा ने कुचल दिया। परिवार वाले दोनों को अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन तब तक मौत हो चुकी थी। घटना बंजारी सीमेंट फैक्ट्री के पास की है। दोनों छात्र अपने साथियों के साथ पुलिस भर्ती के लिए दौड़ पर निकले थे। साथियों ने बताया कि दोनों ने रिटेन निकाल लिया था। अब सिर्फ फिजिकल निकालना बाकी थी। समहुता गांव के पास बेकाबू हाईवा ने दोनों को कुचल दिया। पूरी खबर पढ़ें 5. 2 लड़कियों ने की शादी, चूल्हा चलाकर लिए सात फेरे सुपौल में 2 युवतियों ने एक दूसरे से शादी कर ली। 21 साल की पूजा और 18 साल की आरती पहली बार इंस्टाग्राम पर मिले थे। 2 साल पहले दोनों के बीच पहली बातचीत हुई थी। इसके बाद दोनों ने अपने नंबर एक्सचेंज किए फिर मुलाकात शुरू हुई। इसके बाद दोनों ने शादी का फैसला किया। मंगलवार को दोनों ने त्रिवेणीगंज मेला ग्राउंड के मंदिर में शादी कर ली। शादी के दौरान दोनों ने गैस चूल्हे के चारों ओर सात फेरे लिए बुधवार को दोनों की शादी की तस्वीरें सामने आई है। पूजा और आरती का कहना है कि अब हम एक-दूसरे के साथ ही रहेंगे। पूरी खबर पढ़ें 6. उर्दू स्कूल के लड़के खुलेआम करते हैं छेड़खानी ‘प्रार्थना करा रही थी, तभी उर्दू स्कूल के लड़के ने पास आकर आई लव यू कहा। यह एक दिन की बात नहीं। आए दिन वे बैड टच करते हैं, हाथ पकड़कर आई लव यू बोलते हैं, गंदे इशारे करते हैं। कुछ कहो तो पिटाई करने लगते हैं।’ 8वीं क्लास में पढ़ने वाली बच्ची इतना कहते-कहते रुक जाती है। उसके चेहरे पर डर साफ दिखता है। रोने-सुबकने से आंखें लाल हैं। दिल में भविष्य के सुनहरे सपने हैं। लेकिन इस सरकारी स्कूल के अलावा कहीं जा नहीं सकती। छेड़खानी होती रही तो पढ़ पाना मुश्किल है। पूरी खबर पढ़ें 7. CM नीतीश ने किया पटना के चिड़ियाघर का निरीक्षण मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने क्रिसमस के मौके पर पटना स्थित संजय गांधी जैविक उद्यान का अचानक दौरा किया। पटना चिड़ियाघर में सीएम को अपने बीच पाकर मौजूद सभी लोग सरप्राइस हो गए। बिना किसी सूचना के हुए इस दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने आम लोगों की तरह बैटरी कार्ट में बैठकर पूरे चिड़ियाघर का भ्रमण किया और वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। पूरी खबर पढ़ें 8. वंदे भारत एक्सप्रेस से हो रही स्मैक की स्मगलिंग पुड़िया है क्या? हां है, कितने का चाहिए? 200 वाला 4, 500 वाला 6 दे दो। नहीं इतना नहीं है। क्यों क्या हुआ, पैसे दे रहा हूं। नहीं भाई, कुछ थोड़ा सा है, चाहिए तो बताओ।’ ‘यार, 31 दिसंबर को पार्टी के लिए कुछ माल इस एड्रेस पर सप्लाई करनी है, हो जाएगा क्या? हां हो जाएगा, लेकिन पैसे थोड़े ज्यादा लगेंगे। मामला टाइट चल रहा है, छापेमारी हो रही है, पकड़े जाने का डर है।’ ऊपर लिखी गई बातचीत बेगूसराय के अलग-अलग चौक-चौराहों पर मौजूद पान और सिगरेट के गुमटी की है। पूरी खबर पढ़ें 9. प्रदेश में कोल्ड वेव, मुंगेर में टकराई 5 गाड़ियां सर्द पछुआ हवा और घने कोहरे ने पूरे बिहार में कनकनी बढ़ा दी है। पिछले एक हफ्ते से राज्य में कोल्ड-डे की स्थिति बनी हुई है। प्रदेश के कई जिलों का तापमान 9 से 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। गुरुवार सुबह सुपौल, बांका, बेगूसराय, औरंगाबाद, जहानाबाद, नालंदा समेत करीब 10 जिलों में घना कोहरा है। विजिबिलिटी 10 से 50 मीटर है। मुंगेर में कोहरे के कारण 5 गाड़ियां आपस में टकरा गईं, हालांकि इसमें किसी को चोट नहीं आई। मौसम विज्ञान केंद्र ने आज पूरे बिहार में कोल्ड वेव और घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इससे कनकनी और बढ़ने की संभावना है। पूरी खबर पढ़ें 10. धूमधाम से मनाया जा रहा है क्रिसमस, चर्च में उमड़ी भीड़ पटना में आज क्रिसमस धूमधाम से सेलिब्रेट किया जा रहा है। इसके लिए चर्चों को पूरी तरह से सजाया गया है। बुधवार रात 12 बजते ही प्रभु ईशु का जन्म हुआ। चर्च में कैरोल की धुन बजने लगी। लोग खुशियां मनाते हुए कैरोल गाने लगे। ईसाई समुदाय के लोगों ने एक-दूसरे को हैप्पी क्रिसमस कह बधाई दी। इससे पहले रात करीब साढ़े नौ बजे चर्च में धार्मिक अनुष्ठान शुरू हुआ था। आज सुबह भी मिस्सा बलिदान पूजा होगी। उसके बाद सुबह 9 से शाम 6 बजे तक लोगों के लिए चर्च का मुख्य द्वार खोल दिया जाएगा। पूरी खबर पढ़ें 11. दिन दहाड़े फायरिंग से दहशत, जमीनी विवाद में चलाई गोली मुजफ्फरपुर में जमीन विवाद में बाइक सवार दो अज्ञात अपराधियों ने एक घर पर 10 राउंड फायरिंग की है। मौके से 6 खोखे बरामद हुए हैं। गोलाबारी में गृहस्वामी बाल-बाल बच गए। घटना मुसहरी थाना क्षेत्र के रोहुआ पेट्रोल पंप के पास की है। बावन बीघा निवासी सतीश कुमार ठाकुर का पेट्रोल पंप के पास एक मकान और जमीन है। उनके पुत्र समीर ठाकुर नियमित रूप से सुबह-शाम इस आवास पर आते-जाते हैं। गुरुवार सुबह 07:30 बजे दो नकाबपोश बदमाश बाइक से पहुंचे। घर के सामने रुककर अंधाधुंध फायरिंग की। पूरी खबर पढ़ें 12. STF का एक्शन, AK-47 सप्लायर पटना से गिरफ्तार जमुई में मलयपुर थाना पुलिस और STF ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय AK-47 हथियार सप्लायर मोहम्मद फिरोज आलम को पटना से गिरफ्तार किया है। यह आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था और बिहार, झारखंड तथा उत्तर प्रदेश के विभिन्न थानों में उस पर कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मुंगेर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र स्थित मिर्जापुर बरदह गांव निवासी मोहम्मद फिरोज आलम, पिता तस्लीम आलम, के रूप में हुई है। पूरी खबर पढ़ें 13. फॉर्च्यूनर के ड्राइवर ने डस्टर चालक को मारा चाकू, मौत हाजीपुर में रोड रेज में एक युवक की हत्या कर दी गई। एक गंभीर है। बताया जा रहा है कि फॉर्च्यूनर और डस्टर गाड़ी में हल्की टक्कर के बाद विवाद हुआ। ​​​​​​​फॉर्च्यूनर सवार कार से उतरा और डस्टर सवार युवकों पर चाकू से हमला कर दिया। इसमें ड्राइविंग सीट पर बैठे शख्स की मौत हो गई। मामला सदर थाना क्षेत्र के दिग्घी मरमाला चौड़ के पास का है। बुधवार को ये हत्या हुई है। मृतक की पहचान पातेपुर थाना क्षेत्र के बडढ़िहा गांव के 25 साल के चंद्रशेखर कुमार के रूप में हुई है। घायल का नाम बैजनाथ राय है। उसकी उम्र 22 साल है। पूरी खबर पढ़ें अब वो खबर जो हटकर है 14. CM नीतीश कुमार की कुर्सी पर बैठ गए मंत्री सहनी​​​​​​​ पटना में आयोजित कैप्टन जय नारायण निषाद की जयंती कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के लिए लगाई गई कुर्सी पर मंत्री मदन सहनी बैठ गए। इसका वीडियो सामने आया है। कार्यक्रम में डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी पहले से मौजूद थे। उनके बगल में सीएम के नेम प्लेट वाली कुर्सी खाली थी। मंत्री मदन सहनी उसपर बैठने लगे तो कर्मचारी ने नेम प्लेट हटा दिया। कुछ ही देर में मंत्री मदन सहनी को समझ आया कि वो जिस चेयर पर बैठे हैं, वो डिप्टी सीएम के चेयर से ऊंची है। इसके बाद वो कुर्सी से उठे और सम्राट चौधरी को उस पर बैठाने लगे। पूरी खबर पढ़ें जानिए कल प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम 15. बिहार के सभी जिलों में घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट सर्द पछुआ हवा और घने कोहरे ने पूरे बिहार में कनकनी बढ़ा दी है। पिछले एक हफ्ते से राज्य में कोल्ड-डे की स्थिति बनी हुई है। प्रदेश के कई जिलों का तापमान 9 से 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र ने कल यानी शुक्रवार को 38 जिलों में घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट की संभावना है। इससे ठंड बढ़ सकती है।


https://ift.tt/QAs7Eth

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *