DniNews.Live

हरियाणा के 800 बुजुर्ग ट्रेन से पहुंचे अयोध्या:आज शाम को आरती में शामिल होंगे, कल रामलला के दर्शन करेंगे

हरियाणा सरकार की मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत करीब 800 बुजुर्ग श्रद्धालुओं को लेकर विशेष ट्रेन अंबाला कैंट से अयोध्या धाम पहुंची। रेलवे स्टेशन पर श्रद्धालुओं का ढोल-नगाड़ों और फूलों से स्वागत किया गया। श्रद्धालुओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह का आभार जताया। उन्होंने कहा कि वे भगवान रामलला से मुख्यमंत्री की लंबी आयु और जनहित कार्यों के निरंतर संचालन की कामना करेंगे। 7 जिलों से लाए गए श्रद्धालु
यात्रा के स्टेट इंचार्ज एवं करनाल के जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी सत्यवान महिवाल ने बताया कि हरियाणा के सात जिलों से गरीब और बुजुर्ग परिवारों के करीब 800 लोगों को इस योजना के तहत अयोध्या लाया गया है। निशुल्क यात्रा, भोजन और ठहरने की व्यवस्था
उन्होंने बताया कि सरकार की ओर से सभी श्रद्धालुओं के लिए मुफ्त यात्रा, भोजन और ठहरने की बेहतर व्यवस्था की गई है, ताकि बुजुर्गों को किसी तरह की परेशानी न हो। आज संध्या आरती, कल सरयू में स्नान
रविवार को पहुंचे श्रद्धालु सोमवार शाम को संध्या आरती में शामिल होंगे। इसके बाद मंगलवार सुबह पवित्र सरयू नदी में स्नान कर भगवान रामलला के दर्शन करेंगे। मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के जरिए हरियाणा सरकार बुजुर्गों को धार्मिक यात्रा का अवसर दे रही है। इस पहल से उन्हें अयोध्या धाम में रामलला के दर्शन का सौभाग्य मिल रहा है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *