DniNews.Live

बरेली में युवक की मौत:खाना बनाते समय आग से झुलस गया था, गांव वाले पहुंचे तो हुई जानकारी

बरेली जनपद के मीरगंज थाना क्षेत्र के लभेड़ा दुर्गाप्रसाद गांव में रविवार को एक व्यक्ति की जलकर मौत हो गई। यह घटना उस समय हुई जब वह अपने घर में खाना बना रहा था। मृतक की पहचान हरपाल पुत्र ओमपाल (45) के रूप में हुई। जो लभेड़ा दुर्गाप्रसाद गांव के निवासी थे। हरपाल अविवाहित थे और अपने घर में अकेले रहते थे। उनकी दो विवाहित बहनें हैं। घटना की सूचना मिलने पर उनकी एक बहन दिल्ली से और दूसरी मीरगंज क्षेत्र के पास के गांव से मौके पर पहुंचीं। ग्रामीणों ने बताया कि हरपाल अपने घर में चूल्हे पर खाना बना रहे थे। इसी दौरान अचानक घर के अंदर से धुआं उठने लगा। धुआं देखकर आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे। जब ग्रामीण घर के अंदर गए, तो उन्होंने हरपाल को गंभीर रूप से झुलसा हुआ पाया। उनकी मौके पर ही मौत हो चुकी थी। घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। हालांकि, आग लगने का कारण और किन परिस्थितियों में यह हादसा हुआ, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। बताया जा रहा है कि मृतक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी और वह अकेले रहते थे। परिजनों ने किसी भी कानूनी कार्यवाही के बिना शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *