DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

अटल जयंती पर मथुरा में सुशासन दिवस:भाजपा ने बूथ स्तर पर किए कार्यक्रम, जिला कार्यालय में प्रदर्शनी का शुभारंभ

भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती को सुशासन दिवस के रूप में मनाते हुए भारतीय जनता पार्टी महानगर मथुरा द्वारा पूरे महानगर में बूथ स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यकर्ताओं ने अटल जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके जीवन, व्यक्तित्व और कृतित्व का स्मरण किया। पुष्पांजलि स्थित भाजपा जिला कार्यालय पर अटल बिहारी वाजपेयी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर आधारित प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी का उद्घाटन राज्यसभा सांसद चौधरी तेजवीर सिंह, पूर्व ऊर्जा मंत्री एवं मथुरा-वृंदावन विधायक श्रीकांत शर्मा, महापौर विनोद अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष किशन सिंह चौधरी, विधायक ठाकुर मेघश्याम सिंह, भाजपा महानगर अध्यक्ष हरिशंकर राजू यादव, पूर्व महानगर अध्यक्ष चेतन स्वरूप पाराशर तथा पूर्व विधायक कारिंदा सिंह ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने अटल बिहारी वाजपेयी के सुशासन, राष्ट्रनिर्माण और लोकतांत्रिक मूल्यों में दिए गए योगदान को याद करते हुए उनके विचारों को आज भी प्रासंगिक बताया।
मंडल स्तर पर निकाली सुशासन यात्रा
जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में पार्टी कार्यकर्ताओं ने बूथ स्तर पर पुष्पांजलि अर्पित की। साथ ही मंडल स्तर पर सुशासन यात्राएं निकाली गईं और चौपालों का आयोजन किया गया। चौपालों में अटल जी के जीवन-मूल्यों, उनके विचारों एवं कृतित्व पर चर्चा के साथ-साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा सरकार द्वारा किए जा रहे लोक कल्याणकारी कार्यों पर संवाद किया गया। अटल जी का जीवन सभी के लिए सतत प्रेरणा
भाजपा महानगर अध्यक्ष हरिशंकर राजू यादव ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि अटल जी का जीवन हम सभी के लिए सतत प्रेरणा है। उन्होंने भारतीय राजनीति को नई सोच और दिशा दी। राष्ट्रीय एकता, अखंडता और सामाजिक समरसता का उनका संदेश आज भी उतना ही प्रासंगिक है। वे कुशल वक्ता और महान कवि थे, जिनकी रचनाओं में भावनाओं और विचारों की गहराई झलकती है। उनकी दूरदर्शिता और साहसिक निर्णयों ने देश को विकास के पथ पर अग्रसर किया। अटल जी के विचार युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत्र
अटल जी के प्रसिद्ध कथन का उल्लेख करते हुए भाजपा नेताओं ने कहा- सपने वो नहीं जो हम सोते समय देखते हैं, सपने वो हैं जो हमें सोने नहीं देते। उनके सिद्धांतों को जीवन में आत्मसात करना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि है। राज्यसभा सांसद तेजवीर सिंह ने कहा कि भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी का जीवन राष्ट्रसेवा, सुशासन और लोकतांत्रिक मूल्यों की मिसाल है। उनके विचार आज भी देश की राजनीति और युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। पूर्व ऊर्जा मंत्री विधायक श्रीकांत शर्मा ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी जी केवल एक राजनेता नहीं, बल्कि युगद्रष्टा राष्ट्रपुरुष थे। उन्होंने कठिन परिस्थितियों में भी देश को आत्मनिर्भर, मजबूत और वैश्विक मंच पर सम्मानित बनाने का कार्य किया। अटल जी के नेतृत्व में देश ने सुशासन, पारदर्शिता और विकास के नए मानदंड स्थापित किए। पोखरण परमाणु परीक्षण से लेकर स्वर्णिम चतुर्भुज परियोजना तक उनके निर्णय आज भी भारत की प्रगति की नींव हैं। उन्होंने कहा कि अटल जी के विचार आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में साकार हो रहे हैं और भाजपा कार्यकर्ताओं का दायित्व है कि वे उनके आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाएं। यह रहे मौजूद
इस अवसर पर सुल्तान सिंह तरकर, निरंजन सिंह धनगर, पन्नालाल गौतम, पवन हिंडोल, चंद्रपाल कुंतल, कुंज बिहारी चतुर्वेदी, हरिओम शर्मा, रामकिशन पाठक, विनीत शर्मा, महानगर मीडिया प्रभारी श्याम शर्मा, अंकुर अग्रवाल, दीपक गोला, कमला प्रसाद शर्मा, नितिन कौशिक, हाकिम सिंह, टीटू, ललित गौतम, प्रणय पाराशर, प्रदीप अरोड़ा बृजेश अहेरिया, विजय शर्मा,महावीर सिंह तथा राकेश तोमर सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


https://ift.tt/oYj54vg

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *