मऊ जिले में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती की पूर्व संध्या पर भाजपा जिला कार्यालय में दीपोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए और भाजपा कार्यकर्ताओं ने 100 दीप जलाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। दीपोत्सव के बाद, वीर साहेबजादों की याद में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यालय से रोडवेज तक पदयात्रा निकाली। अटल जी की जयंती के उपलक्ष्य में भाजपा कार्यालय के पास एक प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसका उद्घाटन राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह ने किया।इ स दौरान कार्यकर्ताओं ने दीप प्रज्ज्वलित कर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के राष्ट्रनिर्माण में दिए गए योगदान को याद किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि और वक्ता क्षेत्रीय महामंत्री सुनील कुमार गुप्त ने अटल जी को एक राजनेता के साथ-साथ एक कवि के रूप में भी सराहा। उन्होंने कहा कि उनकी कविताएं उनके व्यक्तित्व और जीवन के प्रति उनके दृष्टिकोण को दर्शाती हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष रामाश्रय मौर्य ने बताया कि अटल जन्म शताब्दी समारोह के तहत 24 दिसंबर से 31 दिसंबर तक जनपद में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने अटल बिहारी वाजपेयी को त्याग और तपस्या की प्रतिमूर्ति बताते हुए कहा कि उनकी जीवन और कार्यशैली से सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को निरंतर प्रेरणा मिलती रहेगी। इस अवसर पर प्रवीण कुमार गुप्ता, रमेश राय, संतोष सिंह, संजय पांडेय, संगीता द्विवेदी, राकेश तिवारी, सचिंद्र सिंह, प्रतीक जायसवाल, सुधीर सोनकर, नीलम सर्राफ, अवधेश सोनकर, इंद्रदेव प्रसाद, विनोद गुप्ता, यशवंत सिंह, आकाश मल्ल सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
https://ift.tt/Er2MzK3
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply