DniNews.Live

बिजनौर के फरजंद अली ने UPPCS में 109वीं रैंक हासिल:पिता मुंबई में टायर पंचर की दुकान चलाते हैं

बिजनौर के शेरकोट निवासी फरजंद अली ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPCS) परीक्षा में 109वीं रैंक हासिल की है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार और जिले में खुशी का माहौल है। फरजंद अली के पिता शाकिर मुंबई में टायर पंचर की दुकान चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। फरजंद तीन बहनों के इकलौते भाई हैं और उनका परिवार आर्थिक रूप से कमजोर रहा है। फरजंद ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा शेरकोट के ऑल सेंट स्कूल से प्राप्त की। उन्होंने वर्ष 2018 में एमकेडी स्कूल धामपुर से इंटरमीडिएट उत्तीर्ण किया और लक्ष्य कॉलेज से स्नातक की पढ़ाई पूरी की। स्नातक के बाद उन्होंने सिविल सेवा में जाने का सपना देखा और UPPCS की तैयारी शुरू की। उन्होंने मुंबई में रहकर संघर्षपूर्ण परिस्थितियों में पढ़ाई की, जिसके बाद लखनऊ, आजमगढ़ और अलीगढ़ में भी रहकर लगातार मेहनत की। फरजंद की सफलता पर परिवारजनों ने मिठाई खिलाकर खुशी व्यक्त की। क्षेत्र के लोगों ने भी उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *