जैसे ही आधी रात को घड़ी की सूई 12 पर पहुंची, यूपी के गिरजाघर मेरी क्रिसमस से गूंजने लगे। प्रभु यीशु के जन्मोत्सव पर विशेष प्रार्थना कर कैंडल जलाए गए। केक काटकर एक-दूसरे से गले मिले और क्रिसमस की बधाई दी। चरनी में माता मरियम और प्रभु यीशु के बाल रूप की सजी झांकियों को देखने के लिए भीड़ उमड़ी। गुरुवार सुबह गिरजाघरों में मेले का आयोजन किया जाएगा। क्रिसमस पर गिरजाघरों में रात में विशेष प्रार्थना सभा और कैरोल गायन किया गया। बिशप ने अपने संदेश में कहा कि क्रिसमस प्रेम, शांति और भाईचारे का पर्व है। बालक येसु के चरणों को चूमकर उनका स्वागत किया। कैरोल गाकर शांति के राजकुमार के जन्म का उत्सव मनाया। इस दौरान केक भी काटा गया। मिस्सा प्रार्थना के बाद चर्च परिसरों में आतिशबाजी हुई। मांदर की थाप पर मसीही खूब झूमे। आज, 25 दिसंबर को भी सभी चर्चों में विशेष प्रार्थना और कार्यक्रम हो रहे हैं। मेरठ में लड़कियों ने ग्रुप सेल्फी ली। पूरे दिन जन्मोत्सव की रौनक रहेगी। छुट्टी होने से पार्कों में भी भीड़ उमड़ी है। बुधवार रात की बात करें तो चर्चों के बाहर आकर्षक झांकियां और क्रिसमस ट्री लोगों के आकर्षण का केंद्र बने रहे। बरेली में क्रिसमस का बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने विरोध किया है। कार्यकर्ताओं ने सेंट अल्फोंसस कैथेड्रल चर्च के सामने बैठकर की जमकर नारेबाजी की। चर्च के सामने हनुमान चालीसा का पाठ किया। मौके पर पुलिस पहुंच गई है। वहीं गोरखपुर के एक स्कूल में सेंटा स्कूटी से पहुंचे। क्रिसमस की तस्वीरें देखिए… क्रिसमस को लेकर बाजारों में भी जबरदस्त चहल-पहल रही। सांता क्लॉज की ड्रेस, क्रिसमस ट्री, सजावटी लाइटें और केक की जमकर खरीदारी हुई। नोएडा, गाजियाबाद और मेरठ के मॉल्स में क्रिसमस सेल और खास ऑफर्स ने ग्राहकों को आकर्षित किया। स्कूलों और कॉलोनियों में बच्चों के लिए सांता क्लॉज कार्यक्रम, गीत-संगीत और खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। बच्चे सांता की ड्रेस में नजर आए और एक-दूसरे को गिफ्ट देकर खुशियां बांटी। ईसाइयों का सबसे बड़ा त्योहार
दुनियाभर के लोग हर साल 25 दिसंबर को क्रिसमस मनाते हैं। ये ईसाइयों का सबसे बड़ा त्योहार है। इसी दिन ईसा मसीह (जीसस क्राइस्ट) का जन्म हुआ था, इसलिए इसे बड़ा दिन भी कहते हैं। इस दिन के लिए चर्च को खासतौर से सजाया जाता है। क्रिसमस के पहले वाली रात में गिरजाघरों में प्रार्थना सभा की जाती है, जो रात के 12 बजे तक चलती है।
https://ift.tt/dB4M5k3
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply