हरियाणा के हिसार में क्रिसमस पर चर्च के सामने बजरंग दल की ओर से हनुमान चालीसा का पाठ करने के ऐलान से स्थिति तनावपूर्ण है। 160 साल पुराने सेंट थॉमस चर्च में क्रिसमस की तैयारी को देखते हुए पुलिस की 3 कंपनियां लगाई गई हैं। प्रशासन अलर्ट मोड पर है। चर्च के ठीक सामने क्रांतिमान पार्क है, जिसमें बजरंग दल ने हवन यज्ञ का आयोजन हो चुका हे, वहीं करीब शाम सवार चार बजे हनुमान चालीसा का पाठ किया। इसके लिए प्रशासन ने हिंदू संगठनों से जुड़े नेताओं को बुधवार को नोटिस भी जारी किया था। बावजूद इसके वे अपने कार्यक्रम पर अड़े रहे। क्रांतिमान पार्क में झंडे व बैनर लगाने का काम देर शाम तक चला। यहां हवन-यज्ञ भी किया गया। कार्यक्रम में बजरंग दल के राष्ट्रीय संयोजक किशन प्रजापति और प्रांत संगठन मंत्री राधेश्याम क्रांति भी पहुंचे। दोनों वक्ताओं ने कहा कि बांग्लादेश में बढ़, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल, आसाम, कश्मीर में बढ़ और केरल में बढ़ गई, तमिलनाडु में बढ़ गई। ये लगातार बढ़ रही है। ना कोई पुलिस वाला रहेगा, ना प्रशासन रहेगा और ना शासन रहेगा। हम रोटी, कपड़ा और मकान में रह गए। मकान बनाते रह गए और वे सोच रहे है कि इस मकान में कब रहना है। क्योंकि वे स्वतंत्र बोलते है, खुलेआम बोलते है। वो प्रेयर के माध्यम से इकट्ठे होते होंगे, वो नमाज के नाम से इकट्ठ होते होंगे, क्या हम राम या हनुमान के नाम से इकट्ठे होते है, ये सोचना होगा। क्रांतिमान पार्क में हनुमान चालीसा पाठ और चर्च में क्रिसमस की कुछ PHOTOS… जानिए शांति बनाए रखने को प्रशासन की क्या तैयारियां… तैयारियों के 2 PHOTOS…
https://ift.tt/vAxZFSJ
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply