DniNews.Live

ढिंडाला की देविका बनीं वाणिज्यिक कर अधिकारी:UPPCS में चयन से गांव में खुशी की लहर ,कड़ी मेहनत और लगन से हासिल की सफलता

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने पीसीएस 2024 का अंतिम परिणाम रविवार को घोषित कर दिया। जिसमे मेरठ के ग्राम ढिंडाला की बेटी देविका ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPCS) परीक्षा में सफलता प्राप्त करते हुए वाणिज्यिक कर अधिकारी के पद पर चयनित होकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। देविका के पिता राजीव कुंडु एक किसान है। देविका ने अपनी मेहनत, लगन और समर्पण के दम पर यह मुकाम हासिल किया। देविका की इस उपलब्धि से पूरे गांव में खुशी का माहौल है। परिजनों, रिश्तेदारों और ग्रामीणों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। लोगों का कहना है कि देविका की सफलता से गांव की अन्य बेटियों को भी प्रेरणा मिलेगी। ग्रामीणों ने देविका को शुभकामनाएं दीं और कहा कि यह उपलब्धि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *