पूर्णिया में बुधवार की रात अपाची बाइक सवार बेखौफ बदमाशों ने पूर्व मुखिया को गोली मार दी। वारदात को हथियार से लैस तीन बदमाशों ने अंजाम दिया। पूर्व मुखिया पर दो राउंड फायरिंग की गई। इनमें से एक गोली पूर्व मुखिया के घुटने के ऊपरी हिस्से में जा लगी। बुलेट लगने के बावजूद पूर्व मुखिया किसी तरह बाइक लिए वहां से भागे, जिससे उनकी जान बच सकी। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भोगा करियात गांव की है। घायल की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भोगा करियात के पूर्व मुखिया साजिद आलम के रूप में हुई है। फायरिंग में जख्मी पूर्व मुखिया को आनन-फानन में जख्मी हालत में GMCH पूर्णिया में एडमिट कराया गया है। गंभीर हालत में पूर्व मुखिया का इलाज जारी है। पूर्व मुखिया ने कहा- वकील दोस्त के घर फंक्शन में गया था घटना की जानकारी देते हुए पूर्व मुखिया साजिद आलम ने बताया कि वो बीती रात अपने दोस्त के साथ अधिवक्ता जियाउल के घर फंक्शन में शामिल होने गए थे। वो फंक्शन अटेंड कर घर लौट रहे थे। गांव से लगे कब्रिस्तान के समीप उन्हें एक बाइक पर सवार तीन लोगों ने ओवरटेक किया। टर्निंग क्रॉस करते ही वो तीनों बाइक को बीच रोड पर लगाकर सड़क पर खड़े दिखाई दिए। बाइक लिए वे जैसे ही वहां से गुजरने लगे, बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। बदमाशों ने दो गोली चलाई। इनमें से एक गोली घुटने के ऊपर के हिस्से में जा लगी। फायरिंग होने पर उनकी बाइक के पीछे बैठे साथी ने उन्हें बाइक न रोकने की सलाह दी। गोली लगने के बावजूद फोर्थ गेयर पर उन्होंने बड़े ही स्पीड में बाइक खींची। जिससे उनकी जान बच सकी। अपने ऊपर हुए हमले को लेकर पूर्व मुखिया ने कहा कि गांव के ही कुछ लोगों से आपसी लड़ाई चल रही है। उन्हें शक है कि उनके ही इशारे पर उनके ऊपर हमला किया गया है। दोनों ने पहले भी उन्हें जान से मारने की धमकी दी थी। उनके बीच पहले से मुकदमेबाजी भी चल रही है। पूरी घटना एक साजिश के तहत उन्हें खत्म करने की नीयत से अंजाम दी गई। आगामी पंचायत चुनाव को लेकर हमला कराने का शक पूर्व मुखिया ने कहा कि शक है कि आने वाले पंचायत चुनाव को ध्यान में रखकर मेरे ऊपर हमला कराया गया है, ताकि मुझे राजनीतिक रूप से कमजोर किया जा सके। मैं 10 सालों तक भोगा करियात गांव का मुखिया था। इस बार भी चुनाव लड़ना है। मेरी पकड़ गांव में काफी मजबूत है, जिस वजह से वारदात को अंजाम दिया गया है। वारदात के वक्त उनके साथ बैठे शिक्षक प्रकाश रजक ने बताया कि उन्होंने तुरंत परिजनों को कॉल किया। आनन फानन में अपने दोस्त को जख्मी हालत में GMCH में एडमिट कराया। जहां गंभीर हालत में पूर्व मुखिया का इलाज जारी है। घटना के बाद से पीड़ित परिवार में डर और आक्रोश है, वहीं उनके समर्थकों और इलाके के लोगों में काफी तनाव का माहौल बना हुआ है। इस मामले में मुफ़स्दू थानाध्यक्ष सुदीन राम ने बताया कि पुलिस पूरे घटनाक्रम की गंभीरता से जांच की जा रही है। आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले की सच्चाई सामने आएगी।
https://ift.tt/QEmgbdB
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply