DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

अयोध्या में श्रद्धा, उल्लास और सौहार्द के साथ मना क्रिसमस:सेंट मैरी चर्च में उमड़े श्रद्धालु, धार्मिक एकता की मिसाल

घने कोहरे और कड़ाके की ठंड के बावजूद रामनगरी अयोध्या में क्रिसमस का पर्व पूरे श्रद्धा, उल्लास और आपसी भाईचारे के साथ मनाया गया। सेंट मैरी चर्च में सुबह से ही ईसाई समुदाय के साथ-साथ अन्य धर्मों के श्रद्धालुओं की मौजूदगी ने धार्मिक एकता की मिसाल पेश की। रामनगरी अयोध्या में ईसा मसीह का जन्मोत्सव क्रिसमस पूरे हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया। घने कोहरे और ठंड के बावजूद सेंट मैरी चर्च में सुबह से ही श्रद्धालुओं का आना-जाना शुरू हो गया। ईसाई समुदाय के लोगों के साथ अन्य धर्मों के श्रद्धालु भी चर्च पहुंचे और कैंडल जलाकर प्रभु यीशु मसीह के जन्म की खुशियां मनाईं। चर्च में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया, जिसमें विश्व शांति, आपसी भाईचारे और मानव कल्याण की कामना की गई। पादरियों द्वारा प्रभु यीशु के प्रेम, करुणा, त्याग और सेवा के संदेश को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया गया। प्रार्थना के दौरान चर्च परिसर में आध्यात्मिक वातावरण बना रहा। क्रिसमस के अवसर पर सेंट मैरी चर्च को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। रंग-बिरंगी रोशनी, फूलों और क्रिसमस ट्री से सजा चर्च श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बना रहा। बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला। उन्होंने सजे हुए चर्च और क्रिसमस ट्री के साथ फोटो और सेल्फी लेकर इस पर्व को यादगार बनाया। आयोजन के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन और पुलिस बल पूरी तरह सतर्क नजर आया। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो। क्रिसमस का यह पर्व अयोध्या में गंगा-जमुनी तहजीब और आपसी सौहार्द का प्रतीक बनकर सामने आया, जहां सभी समुदायों के लोगों ने एकजुट होकर प्रेम, शांति और भाईचारे का संदेश दिया।


https://ift.tt/xQFIoJq

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *