पटना के मोइनुल हक स्टेडियम में मैच आयोजित हुआ। इसमें बिहार के खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने डिप्टी सीएम को पहली ही गेंद में क्लीन बोल्ड कर दिया। दरअसल, भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी स्मृति महिला क्रिकेट चैंपियनशिप 2025 में डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा क्रिकेट खेलते नजर आए। खेल मंत्री श्रेयसी सिंह बॉलिंग कर रही थीं। श्रेयसी सिंह ने बॉल फेंका और पहली ही गेंद में विजय सिन्हा क्लीन बोल्ड हो गए। खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने बॉलिंग किया फाइनल मुकाबले के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने बल्ला थामा। इस दौरान खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने बॉलिंग किया। फाइनल मुकाबला डिजिटल इंडिया थंडर और जल जीवन स्ट्राइकर के बीच में हुआ, जिसमें डिजिटल इंडिया थंडर ने विजय हासिल किया। खेल मंत्री और उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने क्रिकेटरों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इस मौके पर खेल मंत्री ने कहा कि जिस तरह की नीतियां पॉलिसी बिहार सरकार आज बिहार में बिहार के खिलाड़ियों को उपलब्ध करा रही है, आने वाले समय में अंतरराष्ट्रीय जगत पर बिहार के बच्चे भी पदक जीतेंगे। श्रेयसी सिंह ने कहा कि हमेशा फेयर खेलना चाहिए और एक स्पोर्ट्समैन शिप नहीं टूटना चाहिए, स्वभाव खराब नहीं होना चाहिए। बल्कि अगले कंपटीशन की तैयारी किस तरीके से करें इस पर फोकस करना चाहिए।
https://ift.tt/Czyfbmi
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply