DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

बरेली में क्रिसमस का जश्न:चर्च में कैंडिल जलाने परिवार संग पहुंच रहे लोग, यीशु से की प्रार्थना

बरेली में गुरुवार को क्रिसमस धूमधाम से मनाया जा रहा है। चर्च में सुबह से ही भीड़ है। लोग परिवार के साथ चर्च आ रहे हैं। प्रभु यीशु की प्रतिमा के आगे कैंडिल जला रहे हैं। प्रार्थना कर उन्हें याद कर रहे हैं। पूरा परिसर इस समय कैरल से गूंज रहा है। पादरी भी मौजूद हैं। मैथोडिस्ट, सेंट जोसेफ कैथेड्रल और ऑल सेंट्स चर्च को रंग बिरंगी लाइटों से सजाया गया है। कई स्थानों पर सेंटा हाथों में घंटी और गिफ्ट लेकर घूमते दिखाई दिया। उसने बच्चों और बड़ों को टॉफी और गिफ्ट दिए। सबसे पहले ये 5 तस्वीरें देखिए चर्च में प्रभु यीशु के जन्म से जुड़ी झाकियां लगाई गई है। लोग उन तस्वीरों को देख रहे हैं। वहां खड़े होकर सेल्फी ले रहे हैं। उन्होंने सेंटा क्लॉज की ड्रेस पहनकर रखी है। दुकानों पर सेंटा की टोपी खरीदने के लिए लोग सुबह से ही पहुंच रहे हैं। 30 रुपए से लेकर 70 रुपए की कैप बेचीं जा रही है। सेंट अल्फोंसस कैथेड्रल, क्राइस्ट मेथोडिस्ट चर्च, और सेंट स्टीफन चर्च, दुल्हन की तरह सजाए गए हैं। ये चर्च न केवल धार्मिक भावना का केंद्र बनते हैं, बल्कि सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से पूरे शहर को उत्सवमय बना रहे हैं। सजावट और माहौल सेंट अल्फोंसस कैथेड्रल चर्च की भव्यता आज देखते ही बन रही है। चर्च की ऊंची दीवारें, रंगीन कांच की खिड़कियां, और गॉथिक वास्तुकला पर झिलमिलाते रोशनी के बल्ब इसे अद्वितीय रूप देते हैं। चर्च के परिसर में एक बड़ा क्रिसमस ट्री लगाया गया है, जिसे चमकदार गेंदों, घंटियों और सितारों से सजाया गया है। क्राइस्ट मेथोडिस्ट चर्च और सेंट स्टीफन चर्च में भी ऐसा ही उल्लास देखने को मिलता है। फूलों की सजावट, रोशनी की झिलमिलाहट, और पारंपरिक झांकियां पूरे वातावरण को आध्यात्मिक और आनंदमय बना देती हैं। चर्च के भीतर बेंचों और वेदियों को सफेद कपड़ों और फूलों से सजाया गया है। बच्चों के लिए खास इंतजाम बरेली के चर्चों में बच्चों के लिए भी विशेष प्रबंध किए जाते हैं। सेंट अल्फोंसस कैथेड्रल के मैदान में छोटे झूले और स्लाइड लगाए गए हैं। बच्चों को आकर्षित करने के लिए सांता क्लॉज के रूप में सजे लोग उपहार और चॉकलेट बांटते हैं। बच्चों की मुस्कान और उनकी खिलखिलाहट पूरे माहौल को जादुई बना देती है। सेंट स्टीफन चर्च के प्रांगण में छोटे-छोटे स्टॉल लगाए गए हैं, जहां क्रिसमस की विशेष वस्तुएं जैसे- स्टार, गिफ्ट बॉक्स, और क्रिसमस कैप बेची जा रही हैं। यहां बच्चों के लिए गुब्बारे और मेहंदी जैसे आकर्षण भी मौजूद हैं। अब बरेली के प्रमुख चर्च के बारे में जानिए सेंट स्टीफन चर्च स्थान: बरेली कैंट विशेषता: यह एक ऐतिहासिक चर्च है और अपने वास्तुशिल्प सौंदर्य के लिए प्रसिद्ध है। क्रिसमस और ईस्टर जैसे त्योहारों पर यहां विशेष आयोजन होते हैं। सेंट जोसेफ कैथोलिक चर्च स्थान: सिविल लाइन्स विशेषता: यह चर्च कैथोलिक समुदाय के लिए महत्वपूर्ण है और अपनी शांतिपूर्ण और आध्यात्मिक माहौल के लिए जाना जाता है। ऑल सेंट्स चर्च स्थान: बरेली कैंट क्षेत्र विशेषता: यह चर्च ब्रिटिश काल के दौरान निर्मित हुआ था और इसे औपनिवेशिक वास्तुकला का उत्कृष्ट उदाहरण माना जाता है। होली ट्रिनिटी चर्च सेंट स्टीफन चर्च के प्रांगण में छोटे-छोटे स्टॉल लगाए गए हैं, जहां क्रिसमस की विशेष वस्तुएं जैसे- स्टार, गिफ्ट बॉक्स, और क्रिसमस कैप बेची जा रही हैं। यहां बच्चों के लिए गुब्बारे और मेहंदी जैसे आकर्षण भी मौजूद हैं। बरेली शहर विशेषता: यह चर्च प्रोटेस्टेंट समुदाय से संबंधित है और यहां नियमित रूप से प्रार्थना सभाएं आयोजित की जाती हैं। माउंट कार्मेल चर्च स्थान: सिविल लाइन्स विशेषता: यह चर्च विशेष रूप से ईसाई युवाओं और बच्चों के लिए आयोजित कार्यक्रमों के लिए प्रसिद्ध है। क्राइस्ट मेथोडिस्ट चर्च स्थान: चौकी चौराहा, बटलर प्लाजा के सामने विशेषता: बरेली का इतिहास 19वीं सदी में भारत में ईसाई मिशनरियों की गतिविधियों और उनके धार्मिक कार्यों से जुड़ा है। यह चर्च उत्तर भारत में मैथोडिस्ट चर्चों की परंपरा और उनकी स्थापना का एक हिस्सा है। सेंट अल्फोंसस कैथेड्रल चर्च स्थान: सेंट अल्फोंसस कैथेड्रल चर्च विशेषता: नमस्ते के आकार में बनाई गई है। बरेली के सिविल लाइन्स क्षेत्र में स्थित है। चर्च का नाम सेंट अल्फोंसस लिगोरी के नाम पर रखा गया है, जो कैथोलिक चर्च के एक संत, धर्मशास्त्री और लेखक थे।


https://ift.tt/3v567UV

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *