DniNews.Live

बागपत में सड़क हादसे का CCTV फुटेज सामने आया:तेज रफ्तार बस ने गैस ट्रक को टक्कर मारी, एक युवक की मौत

बागपत के बड़ौत कोतवाली क्षेत्र में तीन दिन पहले हुए एक सड़क हादसे का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर बड़ौली गांव के पास एक तेज रफ्तार बस ने गैस से भरे ट्रक को टक्कर मार दी थी। इस दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई थी और छह से अधिक लोग घायल हुए थे। पुलिस कर रही मामले की जांच यह हादसा एक पेट्रोल पंप के सामने हुआ था। सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि कैसे एक अनियंत्रित तेज रफ्तार बस आई और उसका पिछला हिस्सा कैंटर से टकरा गया, जिससे यह बड़ा हादसा हुआ। दुर्घटना के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया था। इस हादसे में सरूरपुर निवासी जावेद की मौत हो गई थी। घायलों में से एक व्यक्ति की हालत गंभीर बनी हुई है, जबकि अन्य का उपचार जारी है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस फिलहाल पूरे मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *