DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

गर्लफ्रेंड के सिर में गोली मारी, खुद भी फांसी लगाई:बड़ौत में प्रेमी-प्रेमिका दोनों की मौत, सिर को चीरते निकली गोली

बागपत में प्रेमी ने प्रेमिका को गोली मार दी। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। फिर आधे घंटे बाद प्रेमी ने भी सुसाइड कर लिया। उसेन अपने घर में लगे नीम के पेड़ में फांसी लगा ली। दोनों के बीच 2 साल से अफेयर चल रहा था। आज सुबह किसी बात को लेकर विवाद हुआ। प्रेमी अपने घर से 50 मीटर दूर प्रेमिका के घर पहुंचा। फिर उसके सिर में गोली मार दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने तमंचा बरामद किया और साक्ष्य जुटाए। घटना बड़ौत थाना क्षेत्रे के पूरा मामला बावली गांव का हैं। जानिए पूरी खबर… बावली गांव में राजेश का घर है। घर में पत्नी और दो बेटे थे। बड़ा बेटा, कल्लू, और सतनाम (22) है। राजेश खेती किसानी करते हैं। बेटा सतनाम कक्षा चार तक पढ़ा है और पंजाब में रहकर मजदूरी करता था। सतनाम एक हफ्ते पहले ही घर आया था। इसी गांव में लख्मी का घर है। लख्मी बड़ौत कोतवाली में चौकीदार हैं। इनके घर में पत्नी राजकली, तीन बेटी, सोनिया, आरती और गुड्‌डन (21) थी। एक बेटा अभिषेक है। परिजनों ने बताया की गुड्डन ने पांचवी तक पढ़ाई की थी और इस समय सिलाई का काम करती थी। दो साल से था अफेयर ग्रामीणों ने बताया कि राजेश के बेटे सतनाम और लख्मी की बेटी गुड्डन के बीच बीते दो साल से प्रेम संबंध चल रहा था। दोनों एक-दूसरे से बातचीत करते थे और इसी रिश्ते को लेकर पहले भी कई बार विवाद हो चुका था। गुड्डन का घर सतनाम के घर से महज करीब 50 मीटर की दूरी पर है। घटना वाले दिन सुबह, किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। इसी दौरान गुड्डन अपने घर के बाहर झाड़ू लगा रही थी। तभी सतनाम तमंचा लेकर वहां पहुंच गया। इससे पहले कि गुड्डन कुछ समझ पाती, सतनाम ने उसके सिर में गोली मार दी। गोली लगते ही गुड्डन खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ी। वारदात को अंजाम देने के बाद सतनाम मौके से फरार हो गया। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। उस समय गुड्डन के पिता ड्यूटी पर गए हुए थे, जबकि मां खेत में गन्ना छीलने गई थी। पड़ोसियों ने परिजनों और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस और ग्रामीणों ने घायल गुड्डन को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया। फंदे से लटका मिला शव इसी बीच, करीब आधे घंटे बाद जानकारी मिली कि सतनाम ने अपने ही घर के आंगन में लगे नीम के पेड़ से फांसी लगा ली है। परिजन उसे फंदे से उतारकर अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे भी मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है। एसपी सूरज कुमार राय ने बताया कि यह प्रेम प्रसंग का मामला है। जिसमें युवक ने अपने प्रेमिका की गोली मारकर हत्या की है और स्वयं भी फांसी पर लटक कर जान दे दी है। पुलिस ने दोनों के शवों का कब्जे में लेकर घटना की जांच शुरू कर दी है। …………………………. इस खबर को पढ़ें.. गोरखपुर में युवक की हत्या, गर्लफ्रेंड को पुलिस ने उठाया:खाना छोड़कर बात करने निकला था, खेत में मिली खून से लथपथ लाश गोरखपुर में गर्लफ्रेंड से बात करने के लिए निकले युवक विशाल यादव (26) की लाश गेहूं के खेत में मिली। खेत की सिंचाई हुई थी। लाश मिट्‌टी से सनी हुई थी। सिर पर चोट के निशान थे। मुंह पर खून लगा था। आसपास के हालात देखकर लग रहा था कि युवक को मारने से पहले काफी तड़पाया गया था। पढ़ें पूरी खबर….


https://ift.tt/JRYjcts

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *