इटावा में समाजवादी पार्टी कार्यालय पर बहुजन नायक महाराजा बिजली पासी की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर सपा जिलाध्यक्ष प्रदीप शाक्य बबलू की अध्यक्षता और सांसद जितेंद्र दोहरे की उपस्थिति में पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने महाराजा बिजली पासी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। इसके बाद एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए सपा जिलाध्यक्ष प्रदीप शाक्य बबलू ने महाराजा बिजली पासी को पासी समुदाय का एक महान भारतीय राजा बताया। उन्होंने कहा कि महाराजा बिजली पासी उत्तरी भारत में लोकप्रिय शासक थे, जिन्होंने वर्तमान उत्तर प्रदेश के एक हिस्से पर शासन किया। शाक्य ने पासी समुदाय के गौरवशाली इतिहास पर प्रकाश डालते हुए 1857 की क्रांति और अन्य विद्रोहों में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका का उल्लेख किया। इटावा से सांसद जितेंद्र दोहरे ने महाराजा बिजली पासी को 12वीं सदी के अवध क्षेत्र का प्रतापी राजा बताया। उन्होंने कहा कि पासी राजा ने बिजनौर (लखनऊ के पास) की स्थापना की और कई किलों का निर्माण कराया। दोहरे ने महाराजा बिजली पासी को सामाजिक समानता, स्वाभिमान और अन्याय के खिलाफ संघर्ष का प्रतीक बताते हुए उनके जीवन को पासी समुदाय और दलितों के लिए प्रेरणास्रोत बताया। उन्होंने उनकी बहादुरी, न्यायप्रियता और स्वाभिमान के गुणों पर भी प्रकाश डाला। इस अवसर पर वरिष्ठ नेता लाखन सिंह जाटव, पूर्व प्रत्याशी सर्वेश शाक्य, वरिष्ठ नेता उदयभान सिंह यादव, सपा जिला उपाध्यक्ष उत्तम सिंह प्रजापति, अनवार हुसैन, रवींद्र शुक्ला, सपा जिला प्रवक्ता विक्की गुप्ता, सपा जिला सचिव प्रवीण कुशवाहा, मनोज राणा वाल्मीक, लाईक खान, सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव रविंद्र सिंह यादव, मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष नरेंद्रपाल, सैनिक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष कमलेश यादव, विधानसभा अध्यक्ष उमेश राजपूत डुल्ले, राजपाल सिंह यादव, मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के पूर्व राष्ट्रीय सचिव अमित कठेरिया, सपा नेता संतोष राजपूत, सपा नेत्री संगीता राजपूत, नम्रता दोहरे, नरेंद्र प्रजापति, बृजेश लोधी और सुभाष चंद्र यादव सहित कई अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
https://ift.tt/4oypbaN
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply