DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

पीलीभीत में हिन्दू महासभा ने मनाया तुलसी पूजन दिवस:गुरु गोविंद सिंह के साहिबजादों के बलिदान को भी किया याद

पीलीभीत में अखिल भारत हिन्दू महासभा ने गुरुवार को मधुवन बाग क्षेत्र में ‘तुलसी पूजन दिवस’ और गुरु गोविंद सिंह जी के साहबजादों के ‘बलिदान सप्ताह’ के उपलक्ष्य में एक कार्यक्रम आयोजित किया। यह आयोजन महिला जिलाध्यक्ष बिन्दु सिंह की अध्यक्षता में महिला जिला महामंत्री कविता वंशवाल के प्रतिष्ठान पर संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ तुलसी माता के पूजन और दीप प्रज्वलन से किया गया। कार्यकर्ताओं ने तुलसी के पौधे पर माल्यार्पण किया और “तुलसी मैया की जय” के नारे लगाए। इसके बाद, धर्म की रक्षा के लिए बलिदान देने वाले गुरु गोविंद सिंह जी के चारों साहबजादों को नमन किया गया। जिलाध्यक्ष पंडित पंकज शर्मा ने कहा कि तुलसी पूजन प्रकृति संरक्षण और स्वास्थ्य का प्रतीक है। उन्होंने साहबजादों के बलिदान को भारतीय इतिहास का एक महत्वपूर्ण अध्याय बताया, जो धर्म और सत्य के लिए दृढ़ रहने की प्रेरणा देता है। महासभा का उद्देश्य युवा पीढ़ी को इस इतिहास से जोड़ना है। तुलसी पूजन को संस्कारों के संरक्षण का माध्यम बताया महिला जिलाध्यक्ष बिन्दु सिंह ने तुलसी पूजन को संस्कारों के संरक्षण का माध्यम बताया। कविता वंशवाल और सुमन कश्यप ने तुलसी के आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डाला और कहा कि सनातन धर्म में तुलसी का विशेष स्थान है। उन्होंने यह भी कहा कि साहबजादों का बलिदान नई पीढ़ी को राष्ट्रवादी विचारों से जोड़ता है। कार्यक्रम के अंत में सभी पदाधिकारियों ने राष्ट्रहित और संस्कृति की रक्षा का संकल्प लिया। इस अवसर पर युवा जिलाध्यक्ष गौरव शर्मा, आयुष सक्सेना, हरिओम मिश्रा, शलभ गंगवार, महिला नगर अध्यक्ष सुमन कश्यप, पूजा गुप्ता, राखी, मीरा शर्मा और लक्ष्मी देवी सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


https://ift.tt/JajhbV8

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *